फुटपाथ पर सोने वालों पर गाड़ी चढ़ा देते हैं... सलमान खान से मिलने के बाद गुरूजी का वीडियो वायरल

Bigg Boss 18 Aniruddhacharya Salman Khan: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 को शुरू किया जा चुका है। इस बार शो में 18 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है। लिस्ट में चाहत पांडे से लेकर करणवीर मेहरा और हेमा शर्मा जैसे सितारे नजर आए। लेकिन शो में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की भी गजब की ग्रैंड एंट्री हुई। उन्होंने सलमान खान को भागवत गीता भी दी।
लेकिन अब अनिरुद्धाचार्य के बिग बॉस में आने पर वह काफी ज्यादा ट्रोलिंग के शिकार हो रहे हैं और उनका एक पुराना वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। जब उन्होंने बिना नाम लिए सलमान खान पर निशाना साधा था। इस वीडियो के दौरान उन्होंने बिना सलमान का नाम लिए उनके हिट एंड रन केस की याद दिलाई थी।
अनिरुद्धाचार्य वायरल वीडियो में रहते हुए नजर आते हैं कि "यह पिक्चर बनाने वालों को इतनी चिंता थी तो उनसे पूछो मूर्खों से की एक कितनी उन्होंने यूनिवर्सिटी गरीबों के लिए बनवाए हैं? कितने कॉलेज खुलवाए हैं? यह लोग तो फुटपाथ पर सोने वालों के ऊपर गाड़ी चढ़ा देते हैं और उपदेश देते हैं कि शंकर जी पर दूध मत चढ़ाना। इनका उपदेश तो आप लोग ही सुनो बस।"
अनिरुद्धाचार्य के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि "मैं इनको तब से सुन रहा हूं जब से मुझे यह मूर्ख लग रहा है। इसको क्या जरूरत थी सलमान खान को गीता देने की, कभी भी वह इसका सम्मान नहीं करेगा और पहले जब सलमान पर बोल चुके हो तो उसके बावजूद बिग बॉस में चले गए हो।"
लेकिन अब आपको बता दें कि काफी सारे लोग सोशल मीडिया पर अनिरुद्धाचार्य के बिग बॉस में जाने पर आपत्ति जाहिर कर रहे हैं। साथ ही लोगों का यह भी कहना है कि उन्होंने सलमान खान को भागवत गीता क्यों दी। हालांकि सलमान खान और अनिरुद्धाचार्य दोनों की तरफ से इस पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications