Bigg Boss के मंच पर सलमान खान ने किया शादी का ऐलान, बोले- मैं बस उस भगोड़ी लड़की से शादी करना चाहता हूं...

Bigg Boss 18 Premiere: बिग बॉस 18 का आगाज हो चुक है। आज 6 अक्टूबर से शो टेलीकास्ट होने जा रहा है। इसके अलावा आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जियो सिनेमा पर भी शो का लुफ्त उठा सकते हैं। आज रात 9 बजे शो कलर्स टीवी पर ऑन एयर किया जाएगा। शो अभी शुरू नहीं हुआ है कि शो से पहले ही कुछ हाईलाइट्स शेयर किए जा रहे हैं। कभी शो में कंटेस्टेंट आते दिख रहे हैं तो कभी सलमान खान कंटेस्टेंट पर नाराज होते दिख रहे हैं।
बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो ने उड़ाए फैन्स के होश
लेकिन हाल ही में एक ऐसा प्रोमो आया है जिसे देख ना सिर्फ सलमान खान अपनी हंसी रोक पा रहे हैं और ना फैन्स। इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। दरअसल बिग बॉस के मंच पर पहुंचते हैं अनिरुद्धाचार्य महाराज जी। वह एक कंटेस्टेंट से बात करते हैं और उससे पूछते हैं कि आपकी शादी हो गई। जिसके बाद कंटेस्टेंट कहता है नहीं अभी नही्ं हुई। अनिरुद्धाचार्य जी कंटेस्टेंट से उसकी उम्र पूछते हैं जिसके बाद वह कंटेस्टेंट कहता है कि वह भाईजान से छोटा है। कंटेस्टेंट की इस बात को सुन सलमान खान भी हैरान रह जाते हैं।
सलमान खान ने किया खुलासा बोले- मुझे ऐसी लड़की चाहिए
अनिरुद्धाचार्य जी सोच में पड़ जाते हैं फिर वह कहते हैं कि चलो अब दो लड़कियां देखनी पडे़ंगी। इसके बाद सलमान खान उन्हें मना कर देते हैं। जिसके बाद अनिरुद्धाचार्य जी कहते हैं कि मैं जो लाऊंगा वह भागेगी नहीं। यह सुनकर सलमान खान की हंसी छूट जाती है। इसके बाद सलमान खान कहते हैं कि हमको भगोड़ी ही चाहिए। सलमान खान के इतना कहने पर ना तो अनिरुद्धाचार्य जी अपनी हंसी रोक पाते हैं और ना ही कंटेस्टेंट। बता दे ंकि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो छा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











