Bigg Boss 18: पिता ने की सुसाइड, तो मां को पड़ा दिल का दौरा, 8 साल से परिवार को तरस रही ये एक्ट्रेस

Bigg Boss 18 Alice Kaushik

Bigg Boss 18 Alice Kaushik: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 का इस समय काफी ज्यादा क्रेज बना हुआ है। जो कुछ है अक्टूबर को शुरू किया जा चुका है और पूरे 18 कंटेस्टेंट्स की शो में जोरदार एंट्री भी हुई। शो में लास्ट कंटेस्टेंट 'पंड्या स्टोर' एक्ट्रेस एलिस कौशिक भी नज़र आईं। एक्ट्रेस के मुताबिक उनका पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ ट्रॉफी जीतने पर है।

लेकिन बाद में सलमान खान ने इस बात का खुलासा किया कि एलिस कौशिक कि इस मुस्कान के पीछे वह गहरा दर्द छुपाए हुए हैं। इसी दौरान मेकर्स द्वारा एक वीडियो चलाया गया और यहां पर एक्ट्रेस ने अपने बचपन के बुरे दिनों को लेकर भी बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने पिता के बहुत करीब थी और एक दिन उन्होंने आत्महत्या कर ली।

वीडियो में एलिस कौशिक बताती है कि अचानक हुई इस घटना से निपटने के लिए आज भी वह काफी संघर्ष कर रही थी कि उनका एक और बार दिल टूट गया। जब उनकी मां की मृत्यु हुई। अभिनेत्री ने बताया कि वह अपनी मां के साथ नहीं रहा करती थी क्योंकि उन्होंने दूसरी शादी की। लेकिन उनको यह जानकर तसल्ली रहती थी कि उनकी मां आज भी वही रहती हैं।

एलिस कौशिक ने बताया कि जब वह अपनी शूटिंग पूरी करके घर पर लौटी है तो काफी अकेलापन महसूस करती हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि कोई भी घर पर उनका इंतजार नहीं कर रहा है या फिर उनकी देखभाल भी नहीं कर रहा। एक्ट्रेस ने बताया कि 2016 में उनके पिता गुजर गए थे। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह सलमान से और भी बातें करना चाहती हैं।

एलिस कौशिक ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनकी मां की मृत्यु दिल की बीमारी और दिल का दौरा पड़ने से हुई। एक्ट्रेस ने अकेले रहने को लेकर अपनी परेशानी जाहिर की और एक परिवार की जरूरत को लेकर बात की। जिसको वह बिग बॉस 18 के घर के अंदर बनाना चाहती हैं। इसी दौरान सलमान ने भी एक्ट्रेस की तारीफ की और उनको कहा कि बिग बॉस 18 जीतने की उनकी 100% संभावनाएं हैं।

More from Filmibeat

Read more about: alice kaushik bigg boss 18
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X