Munawar Faruqui को देखकर फिर पगलाई जनता, बिग बॉस विनर की आफत में पड़ी जान, बाल-बाल बचे

Munawar Faruqui Video: 'बिग बॉस 17' का खिताब अपने नाम करने वाले मुनव्वर फारुकी का जलवा इन दिनों हर ओर है। उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब हो रहे हैं। जब वो ट्रॉफी जीतकर डोंगरी पहुंचे थे तो उनको देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। अब एक बार फिर से मुनव्वर भीड़ में फंस गए हैं।
मुनव्वर फारुकी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी कार तक जाना चाह रहे हैं लेकिन भीड़ ने उन्हें बुरी तरह से घेरा हुआ है। यही नहीं इस भीड़भाड़ की वजह से वो गिर भी जाते हैं लेकिन आसपास के लोग उन्हें संभाल लेते हैं। मुनव्वर इसके बाद थोड़ा गुस्से में भी नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें, ये वीडियो मुंबई के बांद्रा के एक रेस्तरां के बाहर का है। वो यहां पर अपने खास दोस्तों के साथ डिनर करने पहुंचे थे लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके साथ इस तरह से धक्का-मुक्की हो जाएगी। भीड़ में मुनव्वर के गिरने के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
बिग बॉस 17 में मुनव्वर की जीत का जश्न फैंस ने धूमधाम से मनाया, लेकिन इसके फिक्स होने के भी कुछ दावे थे। बिग बॉस 17 में पहले रनर अप अभिषेक कुमार थे और दूसरी रनरअप रही थीं मनारा चोपड़ा। हालांकि, इन तीनों में से सबसे ज्यादा खुश मनारा चोपड़ ही नजरआ रही हैं, मनारा के पैर जमीन पर पड़ ही नहीं रहे हैं।
मुनव्वर के लिए बिग बॉस 17 काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि शो में उनकी निजी जिंदगी को काफी हद तक खींचा गया, जिससे उन्हें 'महिला धोखेबाज' का टैग मिल गया। एक इंटरव्यू में, बिग बॉस 17 के विजेता ने शेयर किया कि उन्होंने इससे निपटने की योजना कैसे बनाई।
उन्होंने कहा, 'शो में मेरी निजी जिंदगी को इस हद तक खींचा जाना मुझे ठीक नहीं लगा था। लेकिन चीजें मेरे कंट्रोल में नहीं थीं। यह ऐसी स्थिति थी जिसका मैं सामना नहीं करना चाहता था, लेकिन मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। मैंने जो कुछ भी किया उस पर मुझे गर्व नहीं है, लेकिन मुझे अब आगे बढ़ना है और चीजों को बेहतर बनाना है। ये सभी टैग मुझे बहुत परेशान करते हैं, लेकिन अगर आपने कुछ गलत किया है तो इसकी सजा भी आपको मिलेगी।'


Click it and Unblock the Notifications