एल्विश के बाद अब Munawar Faruqui को पुलिस ने हिरासत में लिया, देर रात नशा करते पकड़े गए बिग बॉस विनर

Munawar Faruqui Controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने हाल ही में मुंबई के बोरा बाजार इलाके में सबलान हुक्का बार पर छापा मारा था और यहां से सात लोगों को पकड़ा गया है और सामने आ रही खबरों के अनुसार उनमें से मुनव्वर भी हैं।
पुलिस ने मारी रेड
मुंबई पुलिस के अनुसार सबलान हुक्का बार के हुक्के में ऐसे तंबाकू का इस्तेमाल किया जा रहा था जो प्रतिबंधित है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद देर रात छापेमारी हुई। पुलिस को लग रहा है कि वहां मौजूद लोग प्रतिबंधित तंबाकू वाले हुक्का का सेवन कर रहे थे। अगर यह आरोप साबित हो जाता है कि वे हर्बल हुक्का की आड़ में तंबाकू का सेवन कर रहे थे, तो उन पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत आरोप लगाया जा सकता है। दोषी पाए जाने पर उन्हें भारी जुर्माना भरना होगा और जेल की सजा भी भुगतनी होगी।
साल 2018 में, गुजरात के बाद, महाराष्ट्र हुक्का बार पर बैन लगाने वाला दूसरा राज्य बन गया था। कई रेस्तरां के अंदर सिगरेट और अन्य तंबाकू का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। यह प्रतिबंध 2017 की घातक कमला मिल्स आग के बाद लागू किया गया था, जिसमें कई लोग हताहत हुए थे।
2021 में भी गए थे जेल
साल 2021 में स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में 37 दिन जेल में बिताने पड़े थे। उन्हें इंदौर की सेंट्रल जेल में रखा गया था। इस घटना से उन्हें काफी परेशानी हुई। उन्हें वीजा मिलने में भी काफी दिक्कतें हुईं इसी कारण वो खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए फॉरेन कंट्री नहीं जा पाए। उन्होंने बिग बॉस 17 जीता लेकिन उनकी जर्नी बहुत कॉन्ट्रोवर्शियल रही और उनकी लव लाइफ को निर्माताओं ने खूब घसीटा।
स्पिल्ट्सविला में भी आएंगे नजर
स्प्लिट्सविला 15 के प्रोमो में मुनव्वर फारुकी को शो का हिस्सा दिखाया गया है। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वह उर्फी जावेद की तरह मेहमान बनकर आएंगे।प्रोमो में दिख रहा है कि मुनव्वर डीप रेड रंग के गाउन में एक महिला के सामने बैठे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि वह शो के लिए आदर्श उम्मीदवार नहीं हैं क्योंकि उनके रिश्ते अब काफी मशहूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications