Bigg Boss 17: घर में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से कौन होगा सुरक्षित, जानिए किसको मिले सबसे ज्यादा वोट?

Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में पहले ही हफ्ते काफी कुछ मसालेदार देखने को मिल रहा है। दर्शकों को मनोरंजन भी जमकर हो रहा है। ऐसे में जब नॉमिनेशन हुआ तो तीन सदस्यों को घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट किया गया। अब देखना होगा कि आखिरकार पहले ही हफ्ते में घर से बाहर कौन जाता है और किसको सबसे ज्याद वोट मिले हैं।
पहले हफ्ते में हुआ नॉमिनेशन-
सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस हाउस में सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट को आए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है कि उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ राजनीति खेलनी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर शो के कई वीडियोज सामने आ रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे घर के अंदर हलचल हो रही है।
शो में पहले जहां अंकिता लोखंडे, नील भट्ट और मुनव्वर फारुकी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे, तो वहीं पहले ही दिन गेम पूरा पलट गया और अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और नाविद सोले सीधे-सीधे बेघर होने के लिए नॉमिनेशन हैं। जाहिर है कि ये पहले हफ्ते का नॉमिनेशन है तो थोड़ी इसको लेकर घर में कहा-सुनी देखने को मिली।
अभिषेक कुमार को जहां उनके दुर्व्यवहार के लिए इस हफ्ते एलिमिनेट होने के लिए घरवालों ने चुना, तो वहीं 'दिल' के मकान में रह रहे अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, ईशा मालवीय, नील भट्ट और ऐश्वर्या ने मिलकर मनारा को धोखा देते हुए उनका नाम नॉमिनेशन में डाल दिया।
तीनों नॉमिनेट सदस्यों को वोट मिल रहे हैं और सोशल मीडिया पर फैंस अपने अपने पसंदीदा सद्स्यों को सभी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच अब बिग बॉस फैन पेज से सामने आया है कि, वोटिंग लिस्ट में सबसे आगे मनारा चोपड़ा हैं, जिन्हें लोगों ने सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं। वोटिंग ट्रेंड को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि इस हफ्ते मनारा के शो में सुरक्षित होने के काफी चांसेस हैं।
बिग बॉस के घर में शुरु हुआ तमाशा-
कर्लस टीवी का सबसे चर्चित और विवादित शो बिग बॉस को शुरू हुए अब तक 1 हफ्ता भी नहीं हुआ है कि सलमान खान के शो में हलचल मचने लगी है। घर के अंदर कई तरह की हलचल, लड़ाई-झगड़ा और गॉसिप देखने को मिल रही हैं। अभी से कुछ लोगों ने रोना शुरु कर दिया है और कुछ लोगों का अलग अंदाज भी देखने को मिल रहा है। खैर आगे देखना होगा कि अब क्या होता है। बिग बॉस भी इस बार अपना गेम खेल रहे हैं तो वह भी कुछ ना कुछ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
