..................... Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar: Salman Khan to bash these 2 contestants for their bad behaviour - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17: शो का पहला वीकेंड का वॉर, इन दो कंटेस्टेंट्स को सलमान खान ने लगाई जोरदार फटकार!

bigg-boss-17-weekend-ka-vaar-salman-khan-to-bash-these-2-contestants-for-their-bad-behaviour

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो बिग बॉस 17 का पहला वीकेंड का वार आ गया है और यह काफी हलचल मचाने वाला है। इस एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है और सूत्रों की मानें तो सीजन के दो कंटेस्टेंट पर सलमान खान ने आपा खो दिया और बुरे बर्ताव के लिए काफी डांट लगाई।

वीकेंड का वॉर एपिसोड की उत्सुकता फैंस के बीच काफी अधिक है क्योंकि वे बिग बॉस 17 के घर की प्रमुख घटनाओं पर सलमान खान की प्रतिक्रिया देखने का इंतजार कर रहे हैं।

पहले हफ्ते में, जिन दो कंटेस्टेंट ने सुर्खियां बटोरीं, वे हैं अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय.. जो एक्स कपल भी रह चुके हैं। 'बिग बॉस तक' के ट्वीट के मुताबिक, सलमान खान अभिषेक और ईशा पर गुस्सा निकालते दिखे।

अभिषेक और ईशा पर फूटा सलमान का गुस्सा

ट्वीट में कहा गया है, "जैसी उम्मीद थी, सलमान खान ने अभिषेक कुमार को उनके व्यवहार के लिए लताड़ लगाई। अभिषेक ने अरुण की फार्ट वाली प्रॉब्लम को जिस तरह से घरवालों के सामने हल्ला करके सुनाया था, उस पर उन्हें सलमान के गुस्से का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, सलमान खान ने ईशा मालविया को भी नहीं बख्शा, और कहा कि उन्होंने अपनी सुविधानुसार अभिषेक का इस्तेमाल किया।"

बता दें, इस हफ्ते अभिषेक ने कई बार अपना आपा खोया और वह बुरी बहस में उलझ गए। वहीं, ईशा ने सलमान खान के सामने कहा था कि वह अभिषेक को अपनी जिंदगी में कभी नहीं चाहेंगी। लेकिन, घर के अंदर उन्हें अभिषेक का सपोर्ट करते हुए देखा गया.. ईशा अपनी कोई राय न रखने के लिए भी सलमान खान से डांट सुन सकती हैं।

Read more about: salman khan bigg boss 17
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X