..................... Bigg Boss 17 weekend ka vaar: Salman Khan blasts Munawar Faruqui and Ayesha Khan see video - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17: वीकेंड के वार में मुनव्वर और आयशा पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, पूछ लिया रिश्ते का सच

Bigg Boss 17, Salman Khan, Munawar Faruqui

Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस वक्त लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए दिन नए नए धमाके हो रहे हैं और साथ की कटेस्टेंट का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। ऐसे में दर्शकों का भी जमकर मनोरंजन हो रहा है। इसी बीच वीकेंड के बार में सलमान खान बहुत गुस्से में नजर आए और इस दौरान सलमान का गुस्सा मुनव्वर और आयशा पर निकला।

मुनव्वर और आयशा पर सलमान खान का गुस्सा-

विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में जब भी वीकेंड का वार आता है सलमान खान का गुस्सा देखने को मिल जाता है। सलमान हमेशा ही किसी ना किसी सदस्य को फटकार लगाते दिख जाते हैं। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है इसमें सलमान का गुस्सा मुनव्वर और आयशा पर निकलते दिख रहा है।

इस बार मुनव्वर फारुकी और आयशा खान सलमान के निशाने पर हैं। जारी किए गए प्रोमो में सलमान खान काफी गुस्से में देखे जा सकते हैं। वह आयशा खान से शो में आने का मकसद पूछते हैं। इस पर वह ऐसा जवाब देती हैं, जिसे सुन सलमान खान का गुस्सा और बढ़ जाता है। वह मुनव्वर और ऐसा क्लास लगाते हैं कि देखने वाले देखते रह जाते हैं।

सलमान यहीं नहीं रुकते। वह मुनव्वर और आयशा के रिश्ते पर सवाल उठाते हैं। सलमान कहते हैं, ''जिस तरह आपका रिश्ता दिख रहा है, वो नाराजगी वाला रिश्ता दिख ही नहीं रहा। ये क्या गेम चल रहा है यार?'' सलमान खान की डांट से आयशा खान बुरी तरह टूट जाती हैं। वह अंकिता के सामने बिलखते हुए अपनी सफाई कहती हैं कि मैंने इसके लिए नहीं किया। इसके बाद आयशा, मुनव्वर पर अपना सारा गुस्सा निकालती हैं।

बिग बॉस में मुनव्वर और आयशा का रिश्ता-

बिग बॉस 17 जब से शुरु हुआ है मुनव्वर फारुकी का गेम अच्छा देखने को मिला। दर्शकों ने भी कॉमेडियन को काफी प्यार दिया। परंतु जैसे ही शो में आयशा की एंट्री हुई वैसे ही मुनव्वर का गेम बहुत खराब हो गया। सलमान खान तो कई बार मुनव्वर को इस मुद्दे पर समझा चुके हैं। घरवाले भी मुनव्वर को आयशा के साथ रिश्ते पर कई बार सवाल कर चुके हैं।

खैर फिलहाल तो बताया जा रहा है कि वीकेंड का वार में आयशा बेहोश हो गईं। मेडिकल एमरजेंसी के कारण उन्होंने शो को बीच में छोड़ा। हालांकि, ऐसी चर्चा है कि आयशा ठीक होते ही वापस भी आ जाएंगी। वह सिर्फ मेडिकल टर्म्स पर बाहर हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी मुनव्वर और आयशा के रिश्ते को लेकर कई सारी चीजें सामने आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X