घर में रो रही अंकिता... बाहर लड़कियों के साथ पार्टी कर रहा मां का लाडला विक्की

Bigg Boss 17 Vicky Jain Evicted: सलमान खान का सबसे विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 अपने कंटेस्टेंट्स की वजह से काफी सुर्खियों में है। लेकिन अब 6 कंटेस्टेंट्स में से एक और कंटेस्टेंट को एलिमिनेट कर दिया गया है। दरअसल यह कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि बिग बॉस 17 के मास्टरमाइंड विक्की जैन हैं। अब शो में फाइनल में जाने के लिए पांच लोग बचे हैं जिसमें अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अरुण माशेट्टी, मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार का नाम शामिल है।
जब विक्की जैन शो को छोड़कर जा रहे थे तो अंकिता लोखंडे फूट-फूट कर रोने लग गई थी। अंकित ने विक्की कोविदा करते हुए यह भी कहा कि "भले ही वोट उन्हें कम दिए गए हो लेकिन उन्होंने मेहनत से गेम खेला है। मैं विक्की की पत्नी हूं।" हालांकि अब सोशल मीडिया पर विक्की जैन को लेकर कुछ लोग तो काफी ज्यादा निराश हो गए हैं कि उन्हें बिग बॉस से एलिमिनेट कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है और कुछ लोग तो मीम भी शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई और आपको बता दें कि इसमें विक्की जैन को ईशा मालवीय और ईशा के साथ में देखा जा रहा है। जिस पर अब लोग तो यह भी कह रहे हैं कि अंकिता लोखंडे को बिग बॉस में रोता छोड़कर विक्की जैन बाहर पार्टी मना रहे हैं।
हालांकि इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और कुछ लोगों ने तो विक्की जैन का साथ भी दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "विक्की जैन अंकिता से परेशान हो गए थे और यह पार्टी करने का वक्त है।" विक्की जैन की इस तस्वीर पर एक और यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "पीछे आयशा को भी देखा जा रहा है।" एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "अंकिता को यहीं टेंशन थी इसीलिए वह रो रही थी।"


Click it and Unblock the Notifications