..................... Bigg Boss 17 Update Vicky Jain wishes to maintain distance from Ankita Lokhande - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17: अंकिता के नखरे और तानों से क्या विक्की हुए तंग, पत्नी से दूर रहने की कही बात

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: आज वीकेंड का वार था और होस्ट सलमान खान ने पिछले हफ्ते के मुद्दे पर प्रतियोगियों से बात करके इसका भरपूर फायदा उठाया। मुख्य आकर्षण सलमान खान द्वारा ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को उनके रिश्ते के बारे में समझाना था। उन्होंने विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की तरफ भी इशारा किया। बाद में ऐश्वर्या रो पड़ीं, वहीं विक्की ने भी रिएक्ट किया।

सलमान खान ने ऐश्वर्या शर्मा को उनके पति नील भट्ट के प्रति अपमानजनक व्यवहार के लिए खरी-खोटी सुनाई। उनका कहना है, कि इस घर में दो कपल हैं और बिग बॉस 17 के घर के बाहर उनके फैंस की उनके बारे में एक अलग धारणा थी, लेकिन अंदर कदम रखते ही यह धारणा बदल गई। उन्होंने कहा कि जहां ऐश्वर्या नील के प्रति असम्मानजनक हैं, वहीं विक्की अंकिता के प्रति अपमानजनक हैं।

बाद में दोनों कपल इस बारे में बात करते नजर आए। दिल रूम में विक्की, अंकिता लोखंडे से कहते हैं, "मेरी तुलना शो में ऐश्वर्या से कर रहे हैं। आपको लगता है कि मैंने कभी भी आपका अनादर किया। लगा तो कोई बात नहीं, बता दो।" इस पर अंकिता जवाब देती हैं, "तू कुछ बोला होगा, जो बाहर सही नहीं देखा होगा। मैं अभी भी बोल रही हूं, तूने हमेशा मुझे गलत चीज से दूर रखा है और सीखाया है मेरेको, नहीं तो मैं भी ऐश्वर्या बन सकती थी।"

विक्की ने आगे कहा कि वह चुप रहना चाहता है और जब भी उसने आवाज उठाई उसके लिए अंकिता से माफी मांगता है। अंकिता ने उससे कहा कि उसने उसे किसी बात पर उकसाया होगा और इसके परिणामस्वरूप बहस हुई। हालांकि, विक्की का कहना है कि अंकिता उसकी पत्नी है और कभी गलत नहीं हो सकतीं। विक्की ने अंकिता से आगे कहा- "मैं वह दूरी बनाए रखना चाहता हूं क्योंकि मैं नहीं चाहता कि मुझे गलत आंका जाए। मैं दूसरे पे भड़क देता तो ये नहीं सुनता, मैं अपनी पत्नी को बोल दिया तो शायद इसलिए सुन रहा हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X