छह सूटकेस लेकर बिग बॉस के घर में जाने वाले ऑरी चंद घंटे में ही हुए बेघर? बाहर पार्टी करते हुए फोटो आई सामने

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' में पिछले दिनों एक ऐसे शख्स ने एंट्री की थी, जिसके बारे में पूरा देश जानना चाहता है और वो है ऑरी यानी ओरहान अवतरमणि। इन्होंने वीकेंड का वार के दौरान घर में एंट्री ली थी और अब लगता है कि वो शो से बाहर भी हो गए हैं।

ऑरी आए घर से बाहर?

ओरहान यानी ऑरी एख ऐसे शख्स हैं जो आए दिन सेलेब के साथ स्पॉट होते हैं। ऑरी की लगभग हर सेलेब के साथ तस्वीरें सामने आती ही हैं। अब एक और बार ऑरी की पार्टी करते हुए फोटो सामने आई है और इस बार ये फोटो बिग बॉस के घर से बाहर की है। उन्हें हाल ही में 'आर्चीज' की पार्टी बैश में स्पॉट किया गया था।

सलमान भी रह गए थे हैरान

ऑरी जब घर में एंट्री कर रहे थे तो सलमान खान भी उनके बारे में जानकर हैरान रह गए थे। ऑरी ने बताया था कि उनके पास पांच-पांच मैनेजर और इस खुलासे ने सलमान खान को हिलाकर रख दिया था। वो खुद से ही बोले 'सलमान कुछ कर, इसके पास पांच- पांच मैनेजर हैं।'

कई स्टार डॉटर्स के साथ जुड़ा नाम

ओरहान अवतरमणि को अक्सर स्टार डॉटर्स के साथ पार्टी करते देखा जाता है। वो जाह्नवी कपूर के अच्छे दोस्त हैं। एक समय पर ओरहान का नाम जाह्नवी कपूर के साथ जुड़ा था। यही नहीं नीसा के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया था लेकिन बाद में पता चला कि उनक सभी स्टार किड्स के साथ अच्छी दोस्ती है।

कौन हैं ओरहान?

ओरहान अवतरमणि एक बिजनेसमैन के बेटे हैं। जो स्टार किड्स के खास दोस्तों में शामिल हैं। ओरहान को पार्टीज में बड़े-बड़े सितारों के साथ देखा जाता है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक खास पहचान रखने वाले ओरहान अवतरमणि सोशल मीडिया एक्टिवस्ट और एक ट्रेन्ड एनिमेटर हैं। ओरहान अमीरी, टॉम फोर्ड, विजन ऑफ सुपर और प्राडा जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हैं।

Read more about: bigg boss bigg boss 17
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X