Bigg Boss 17: एक बार फिर अभिषेक कुमार पर चढ़ा आशिकी का भूत, ईशा छोड़कर गईं तो बिलखकर लगे रोने

Bigg Boss 17 Update: टीवी जगत का बेहद कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' शुरू हो चुका है। खेल में सभी 17 कंटेस्टेंट्स अपना-अपना दांव खेल रहे हैं लेकिन इन सभी के बीच एक कंटेस्टेंट का हाल किसी आशिक जैसा हो रहा है और वो कंटेस्टेंट खुद को संभाल भी नहीं पा रहा है।
बिग बॉस 17 में एक कपल जिसने शुरू से ही सुर्खियां बटोरीं वो थे अभिषेक कुमार और ईशा मालवीया। इन दोनों ने प्रीमियर की रात से खबरों में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी थी। बिग बॉस 17 में एंट्री के दौरान ही ये दोनों सलमान खान के सामने ही झगड़ पड़े। पहले तो सलमान ने प्यार से समझाया लेकिन जब वो नहीं मानें तो सलमान ने दोनों को फटकार दिया।
बिग बॉस के घर में भी इनका हाल कभी हां कभी ना वाला ही रहता है। अभी कुछ दिन पहले भी अभिषेक मुनव्वर के सामने रोते हुए नजर आ रहे थे कि वो ईशा के प्यार से निकल नहीं पा रहे हैं। उनका हाल ऐसा हो गया है कि अगर उन्हें ईशा मिल गई तो वो पागल हो जाएंगे और अगर नहीं मिली तो वो रह नहीं पाएंगे। अब ईशा और अभिषेक का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें ईशा अभिषेक से रुठती हुई नजर आ रही हैं।
हाल ही में बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है और इस प्रोमों में ईशा अभिषेक के पास से उठकर जा रही होती हैं तो अभिषेक ईशा का सूट पकड़ लेते हैं और उनसे कहते हैं कि वो उनके पास ही बैठी रहें। लेकिन ईशा उन्हें छोड़कर चली जाती हैं। ईशा के पीछे-पीछे अभिषेक भी आते हैं और वो ईशा पर चिल्लाने लगते हैं। अभिषेक चिल्लाते हुए कहते हैं कि उन्हें किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्हें सिर्फ ईशा से ही फर्क पड़ता है। वो कहते हैं कि तू मेरे साथ अलग से बर्ताव करेगी तो मेरा दिमाग खराब हो जाएगा। यह कहकर अभिषेक अपने बिस्तर पर वापस जाते हैं और फूट-फूटकर रोने लग जाते हैं।
आपको बता दें, ईशा मालवीया और अभिषेक कुमार साथ ही में सीरियल 'उडारियां' में काम कर चुके हैं। एक समय था कि जब दोनों बहुत करीब थे लेकिन ईशा का कहना है कि उन्होंने अभिषेक के बर्ताव की वजह से ही उनसे दूरी बना ली है। यहां तक कि ईशा का यह भी कहना था कि अभिषेक ने उन पर हाथ भी उठाया है।


Click it and Unblock the Notifications