Bigg Boss 17: भांडा फूटने के बाद बिलख-बिलखकर रोते नजर आए मुनव्वर, फफकते हुए बिग बॉस से कही ये बात

Bigg Boss 17 Update: एक्ट्रेस और मॉडल आएशा खान की एंट्री से मुनव्वर खान बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। आएशा पिछले हफ्ते से सुर्खियां बटोर रही हैं, जब उन्होंने मुनव्वर फारुकी पर उन्हें धोखा देने और उनके बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया था। जबकि मुनव्वर का दावा है कि वो अभी भी अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी के साथ रिश्ते में है।
हालिया प्रोमो में आएशा मुनव्वर पर और भी दूसरी महिलाओं से जुड़े होने का आरोप लगाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि स्टैंड-अप कॉमेडियन ने उनसे अपने प्यार का इजहार किया, जबकि दूसरी तरफ मुनव्वर ने अपनी प्रेमिका से उसके साथ रहने की भीख मांगी थी। आएशा से सामना करने के बाद, मुनव्वर का बुरा हाल हो गया है और वो रोते हुए नजर आ रहे हैं।
जो प्रोमो सामने आया है, उसमें मुनव्वर रोते हुए कहते हैं, "अगर उन्होंने दरवाजा खोला, तो मैं बाहर चला जाऊंगा।" अंकिता लोखंडे, मनारा चोपड़ा और समर्थ जुरेल उन्हें सांत्वना देते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, आएशा ने अपने एंट्री प्रोमो में कहा था कि मुनव्वर ने बिग बॉस के घर में आने से पहले उससे शादी करने का वादा किया था और वह अब भी नाजिला को अपनी गर्लफ्रेंड बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उनसे माफी की जरूरत है और इसलिए, वह सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले विवादास्पद रियलिटी शो में आ रही हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुनव्वर की पहली शादी 2017 में हुई थी और उनका तलाक पिछले साल ही हुआ था। उनका एक्स वाइफ से एक पांच साल का बेटा है। उन्होंने अपनी शादी को लेकर मनारा चोपड़ा से कहा था, "2017 में मेरी शादी हुई थी और 2020 में हम अलग हो गए। पिछले साल हमारा तलाक फाइनल हो गया। इन सबके बीच, मेरे जीवन की सबसे अच्छी चीज मेरा बेटा है। वह 5 साल का है और वह मेरे साथ रहता है।"


Click it and Unblock the Notifications











