Bigg Boss 17: फिनाले से पांच दिन पहले फूट-फूटकर रोईं मनारा, कहा- 'मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती, मुझे घर जाना है'

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के घर में विक्की जैन के साथ नाम जुड़ने के बाद मनारा चोपड़ा को रोते हुए देखा गया। अपनी इनसिक्योरिटी की शिकार अंकिता लोखंडे ने माना कि वह मनारा और अपने पति विक्की की बॉन्डिंग को लेकर वो इनसिक्योर थीं।

अंकिता ने मनारा के लिए भावनाओं को लेकर अपने पति से सवाल भी किया था। जिस पर विक्की ने उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होंने अच्छी-खासी दोस्ती खराब कर दी है। घर में मीडिया के एंटर करने के बाद, जब मनारा से विक्की के साथ उनकी बॉन्डिंग के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने पूछा कि वह बाहर कैसी दिख रही हैं और इस सवाल का जवाब जानकर मनारा बेहद टूट गई हैं।

नए प्रोमो में, मन्नारा को अंकिता लोखंडे की सौतन कहे जाने से परेशान होकर रोते हुए देखा गया है। मनारा को अरुण माशेट्टी के सामने बैठकर रोते हुए देखा जाता है, जहां वह उनसे कहती हैं कि कैसे वह घर से थक गई है और मीडिया के आने के बाद घर जाना चाहती है।

लिंकअप के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वह घर में बेहद असहज हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह घर में कैसे सर्वाइव करें। मनारा के फैंस उनके पुरजोर समर्थन में सामने आए हैं और प्रतियोगियों के मानसिक स्वास्थ्य को बर्बाद करने के लिए निर्माताओं की आलोचना कर रहे हैं।

आपको बता दें, मनारा चोपड़ा, टॉप 5 में पहुंच चुकी हैं। वो फाइनल वीक में पहुंचने वाली पहली महिला कंटेस्टेंट थीं। मनारा ने अपने बिग बॉस की जर्नी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं लेकिन वो समय के साथ बेहद मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरी हैं। पहले जरा-जरा सी बात में रो देने वाली मनारा आज सबका सामना बड़ी आसानी से कर लेती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X