Bigg Boss 17: खिसियाई ईशा मालवीया ने पार कीं सारी हदें, पहले तो मनारा चोपड़ा को मारा थप्पड़ और फिर...

Bigg Boss 17 Update: खुद को सुरक्षित करने के लिए एक विशेष टॉर्चर नॉमिनेशन टास्क में भाग लेने के बाद, विक्की जैन की टीम जिसमें अंकिता लोखंडे, ईशा मालविया और आयशा खान शामिल थीं, उन्होंने मुनव्वर की टीम जिसमें मन्नारा, अभिषेक और अरुण शामिल थे, को बजर छोड़ने के लिए मजबूर किया।
विक्की की टीम ने मुनव्वर और उनकी टीम पर लाल मिर्च पाउडर और अन्य मसालों का भी इस्तेमाल किया। अंकिता, विक्की, ईशा और आयशा ने अपना राउंड शुरू होने से पहले ही टॉर्चर के सभी आइटम को छिपाने का फैसला किया। लेकिन मुनव्वर ने इनकी चोरी पकड़ ली और इसे लेकर विक्की और मुनव्वर में काफी बहस भी हुई।
लेकिन विक्की की टीम का ऐसा करना मुनव्वर की टीम के पक्ष में रहा क्योंकि बिग बॉस ने आर्काइव रूम में मुनव्वर और उसकी टीम को बुलाया और उन्हें बेईमानी की सजा देने के लिए दो ऑप्शन दिए। पहला- वो बाहर जाकर गेम खेलें और दूसरा विक्की की टीम के सभी सदस्यों को नॉमिनेट कर दें। मुनव्वर और उसकी टीम ने फैसला लिया कि सबको नॉमिनेट कर दिया जाए।
इस फैसले के बाद से ही घर में बवाल मचने लगा। विक्की की टीम के लोग लगातार मुनव्वर की टीम को टार्गेट कर रहे हैं और उन्हें गंदी गंदी बातें भी बोल रहे हैं। यहां तक कि विक्की जैन और ईशा मालवीया ने मनारा के कैरेक्टर पर ऊंगली तक उठा दी। ईशा यहीं नहीं रुकीं, जब मनारा मुनव्वर को डिफेंड कर रही थीं तो ईशा ने उन्हें एक थप्पड़ मारा और साथ ही उन्हें धक्का भी दे डाला। ये खबर अब जंगल में आग की तरह फैल गई है।
इस बीच आपको बता दें, बिग बॉस 17 का फिनाले इस महीने यानी 28 जनवरी, 2024 को होने वाला है। इस हफ्ते अंकिता, विक्की, ईशा और आयशा को बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस बार डबल एलिमिनेशन की अफवाहें आ रही हैं, वहीं आयशा खान के इस हफ्ते बिग बॉस 17 का घर छोड़ने की सबसे अधिक संभावना है। हालांकि, अगर डबल एविक्शन की खबर सच साबित होती है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि विक्की और ईशा में से कौन इस विवादित रियलिटी शो को अलविदा कहेगा। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा का अभी भी इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











