Bigg Boss ने भी कंटेस्टेट्स के आगे जोड़ लिए हाथ, गुस्से में आकर राशन-पानी बंद कर देने की दी धमकी

Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों काफी खबरों में है। शो में इस वक्त 17 कंटेस्टेंट मौजूद हैं, जो हर दिन अपनी पहचान के लिए लड़ रहे हैं। बिग बॉस 17 में चल रही जद्दोजहद के बीच अब खुद बिग बॉस भी परेशान हो गए हैं।
बिग बॉस 17 का हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है, इस प्रोमो में दिख रहा है कि बिग बॉस ने एक टास्क दिया होगा, जो कि पूरी तरह से शायद विफल हो गया होगा। इसी के बाद ही बिग बॉस को गुस्सा आया होगा। इस प्रोमो की शुरुआत में बिग बॉस की आवाज सुनाई दे रही है और वो कहते हैं कि आप सभी लोगों से मैं माफी मांगता हूं कि मैंने इस तरह का घटिया टास्क आप लोगों को दिया।
आगे बिग बॉस कहते हैं- 'आप लोगों के मन में एक-दूसरे के लिए कुछ भी नहीं था। मैंने जबरदस्ती आप लोगों से ऐसा करवाया है और जो कुछ भी मैंने कुछ दिनों में सुना है, वो यकीनन सिर्फ और सिर्फ मेरा भ्रम ही होगा।' बिग बॉस राशन की बात करते हुए आगे कहते हैं कि अगर पहले का सारा राशन स्टोर रूम में रख दिया गया है। जो हिपोक्रेट टास्क किया गया है। इसके बाद अगर पुराने राशन की एक भी चीज नजर आई तो ये याद रखियेगा कि सारा का सारा राशन वापस ले लिया जाएगा।
शो के अपडेट की बात करें तो इस हफ्ते नौ कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसमें दिल रूम से अंकिता लोखंडे, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा, दम रूम से समर्थ जुरेल, सनी तहलका, अनुराग डोभाल और अरुण माशेट्टी और दिमाग रूम से नाविद सोले और मनारा चोपड़ा शामिल हैं। नॉमिनेशन की घोषणा होने के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस हफ्ते बिग बॉस 17 से कौन बाहर होगा।
शुरुआती वोटिंग ट्रेंड्स की मानें तो, मनारा चोपड़ा कथित तौर पर सबसे आगे चल रही हैं। कथित तौर पर अरुण और अनुराग उनके पीछे हैं। इस बार तीन कंटेस्टेंट्स वर्तमान में डेंजर जोन में हैं - नील भट्ट, नाविद सोले और समर्थ जुरेल।


Click it and Unblock the Notifications