Bigg Boss 17: 'वीकेंड का वार' से पहले ही इस हसीना का कटा पत्ता, रातोंरात शो से निकाला बाहर

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: जैसे- जैसे फिनाले के दिन नजदीक आ रहे हैं, बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स की संख्या कम होती जा रही है। अब बिग बॉस के घर में आठ कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जिनमें से चार पर एलिमिनेशन की तलवा लटकी हुई है। लेकिन अब खबर आ रही है कि वीकेंड का वार से पहले ही एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर कर दिया है।

द खबरी के एक ट्वीट में दी गई है कि आयशा खान इविक्ट हो गई हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में बिग बॉस में रोस्टिंग टास्क रखा हुआ था, जिसमें कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे को रोस्ट यानी उनका मजाक उड़ाना था। जिसके लिए उन्हें वोट करने के लिए लाइव ऑडियंस को बैठाया गया था। ऑडियंस को जिसने जितना इंटरटेन किया उन्होंने उस कंटेस्टेंट को उस हिसाब से वोट दिए और इसी वोटिंग के आधार पर ही पाया गया कि आयशा खान को ऑडियंस द्वारा सबसे कम वोट दिए गए और इसी वजह से उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर जाना पड़ा।

आपको बता दें, हाल ही में बिग बॉस के घर में एक टॉर्चर टास्क हुआ था। जिसमें टीम A और टीम B रखी गई थीं। टीम A में मुनव्वर, मनारा, अभिषेक और अरुण थे। वहीं दूसरी तरफ टीम B में विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, ईशा और आयशा थे। सबसे पहले टीम B द्वारा टीम A को टॉर्चर किया जाना था और उन्होंने खूब टॉर्चर भी किया था। इस टॉर्चर टास्क में मुनव्वर जीते थे।

बात जब टीम B के टॉर्चर की आई तो विक्की जैन की टीम वो सभी सामान छिपाने लगीं, जिससे कि उन्हें टॉर्चर किया जा सकता है। यहां तक कि विक्की ने बाथरूम की बाल्टियों को छत पर डालना शुरू कर दिया था लेकिन मुनव्वर ने उन्हें रोका और वो पेड़ पर चढ़कर बाल्टियां निकालने लगे और इसी दौरान विक्की और मुनव्वर की बहुत भयंकर लड़ाई हो गई।

बिग बॉस ने इस लड़ाई में बीच बचाव किया और मुनव्वर की टीम को ये शक्ति दी कि वो टीम B के भाग्य का फैसला कर सकते हैं। आपसी सहमति से मुनव्वर और उनकी टीम ने विक्की जैन की पूरी टीम को ही नॉमिनेट कर दिया। जिसके बाद भी घर में भयंकर कलेश हुआ था। विक्की की टीम के मेंमबर्स ने मुनव्वर की टीम पर हमला कर दिया और उन्हें भद्दी-भद्दी बातें बोलने लगे।

नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस बार विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, ईशा मालवीया और आयशा खान को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया है। वोटिंग ट्रेंड्स के अनुसार आयशा खान इन सबसे ऊपर थीं लेकिन अब ऑडियंस ने आयशा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है तो अब वीकेंड का वार में ईशा मालवीया और विक्की जैन में से किसी एक के बाहर होने की संभावना है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X