..................... Bigg Boss 17 update Arun Mashettey and his wife Malak break down over miscarriage video viral - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17: गर्भपात की खबर बताते-बताते फूट-फूटकर रोई मलक, पत्नी को रोता देख अरुण हुए बेहाल, वीडियो वायरल

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 में हाल ही में फैमिली वीक का मोड़ देखा गया, जो कंटेस्टेंट्स के लिए काफी इमोशनल था। हर तरफ अंकिता की सास की चर्चा हो रही है लेकिन इस बीच अरुण माशेट्टी के परिवार ने लाइमलाइट चुरा ली लेकिन दुखद तरीके से।

मलक ने अपनी प्रेम कहानी का खुलासा करते हुए कहा कि वह पेशे से वकील है। उन्होंने कहा कि जब वह अरुण से मिली तब वह डिप्रेशन में थीं, अरुण ही उनकी जिंदगी में प्यार की बहार लेकर आए। इस कपल की एक प्यारी सी बच्ची है। शो में, मलक ने अरुण माशेट्टी को बताया कि उसका गर्भपात हो गया है और उन्होंने अपना बच्चा खो दिया है। ये सुनकर दोनों एक-दूसरे की बाहों में रोने लग जाते हैं।

वीडियो जहां अरुण माशेट्टी अपनी पत्नी को अपनी बाहों में भरते हैं और रोते हैं वो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मलक जब अरुण को खबर सुना रही होती हैं तो वो उन्हें कहती हैं कि वो खुद को मजबूत रखें लेकिन खबर सुनाते-सुनाते खुद मलक ही रोने लग जाती हैं और उन्हें रोता देख अरुण भी रोने लग जाते हैं और दोनों के बीच का ये इमोशनल पल लोगों को भी इमोशनल कर रहा है।

मलक ने जैसे ही शो में एंट्री मारी तो अरुण वैसे ही काफी इमोशनल हो गए, अपनी बेटी को इतने समय बाद देखकर अरुण खुद के आंसू रोक नहीं पाए। मलक भी शो में काफी बिंदास अंदाज में नजर आईं, लोगों को उनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी पसंद आया।

आपको बता दें, अरुण श्रीकांत माशेट्टी की पत्नी मलक पेरिस, फ्रांस से हैं। दोनों ने 15 मार्च 2021 को शादी की थी। दोनों की जूरी नाम की एक खूबसूरत बेटी भी है। अरुण अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रहते हैं। बच्चे को खोने के बाद मलक ने कहा था- 'मैंने अपना बच्चा खोया है, अब मैं केवल अरुण को ट्रॉफी जीतते हुए देखना चाहती हूं।'

Read more about: bigg boss bigg boss 17
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X