Bigg Boss 17: अपने कड़वे बोल से अंकिता लोखंडे ने मनारा चोपड़ा को रुलाया, वजह बनी ये हसीना

Bigg Boss 17 Update: 'बिग बॉस 17' का शानदार आगाज हो चुका है। इस वक्त बिग बॉस के घर में 17 कंटेस्टेंट तहलका मचा रहे हैं। शो में इस वक्त काफी लड़ाई और झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वीकेंड के वार के दौरान अंकिता को भी मनारा पर भड़कते हुए देखा गया, जो कि लोगों को रास नहीं आया।
आपको बता दें, वीकेंड का वार में सलमान खान ने ईशा मालवीया को खूब फटकार लगाई थी और उन्होंने कहा था कि वो अपनी सुविधा के हिसाब से अभिषेक का इस्तेमाल कर रही हैं। इस बात पर हामी भरते हुए मनारा बाद में अंकिता से कहती हैं कि जो अपने बॉयफ्रेंड का नहीं है... बस इतनी सी ही लाइन सुनकर अंकिता मनारा पर भड़क जाती हैं।
अंकिता को मनारा पर इतना ज्यादा गुस्सा चढ़ता है कि वो उन पर जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं। अंकिता कहती हैं मनारा तुम ऐसा कहने की फिर हिम्मत मत करना। अंकिता कहती हैं कि किसी के कैरेक्टर पर उंगली उठाने की जरूरत नहीं है। अगर हम तुम्हारे कैरेक्टर पर आएं तो? किसी के भी कैरेक्टर पर बोलोगी तुम?
मनारा अंकिता का यह रूप देखकर हैरान रह जाती हैं और वो इमोशनल होकर कहने लग जाती हैं कि ये कैसे बात करती हैं? इसलिए मैं इनसे बात नहीं करना चाहती। मनारा ये बोलकर फूट-फूटकर रोने लग जाती हैं और अंकिता चिल्लाते हुए वहां से बाहर चली जाती हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग मनारा चोपड़ा को सपोर्ट करने लग जाते हैं और अंकिता को ट्रोल करने लगे हैं। आपको बता दें, वीकेंड के वार के दौरान जब घर के अंदर कंगना रनौत आई थीं तो उन्होंने सबसे पूछा था कि वो किस कंटेस्टेंट के लिए ऐसा महसूस करते हैं कि अगर वो उनके छेड़ेंगे तो वो उस छेड़ने वाले शख्स को छोड़ेंगे नहीं।
इस प्रकिया में अंकिता मनारा का नाम लेती हैं और कहती हैं कि मनारा को ईशा से दिक्कत है और ईशा के साथ उनका एक खास बॉन्ड है। इसलिए अगर मनारा ईशा को कुछ भी कहेंगी तो वो उसे नहीं छोड़ेंगी। ये वीडियो अपने आप में ही चर्चा का विषय बन गया।


Click it and Unblock the Notifications