Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने अपने पति को सबके सामने मारी लात, कहा- 'तू शातिर है, भूल जा हम शादीशुदा हैं'

Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 हर गुजरते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। कमरों की अदला-बदली की चल रही प्रथा से घर में चीजें और भी गर्म होती जा रही हैं। दिवाली के कारण कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन से बचाए जाने के ठीक एक दिन बाद, बिग बॉस ने घर के सदस्यों को एक और ट्विस्ट से परिचित कराया।
हाल ही में साझा किए गए प्रोमो से पता चला कि बिग बॉस में घर के सदस्यों के रूम फिर से चेंज होंगे। इस प्रक्रिया में, एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को उस समय झटका लगा जब वह अपने पति विक्की जैन से अलग हो गईं और जोड़े को दो अलग-अलग कमरों में रहने को कहा गया।
क्लिप की शुरुआत विक्की जैन द्वारा बिग बॉस का संदेश पढ़ने से होती है। वह कहते हैं, "विक्की भैया को दिमाग के मकान में ना भेजता तो और भला मैं क्या करता?" आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विक्की जैन और अंकिता लोखंडे पहले दिल मकान का हिस्सा थे। वीडियो में अंकिता लोखंडे को बदलाव से परेशान दिखाया गया है। यह देखकर बिग बॉस कहते हैं, "अंकिता, क्यों आपका मुंह इतना उतरा हुआ है? जिसके लिए मुंह उतारा हुआ है, वो तो वहां पर नाच रहा है, बहुत ज्यादा खुश है।"
ये सुनकर विक्की जैन खूब हंसते नजर आ रहे हैं। बाद में जब विक्की जैन अंकिता लोखंडे को सांत्वना देने आते हैं तो वह कहती हैं, 'मत कर...मैं लात मारूंगी चल जा अभी। अंकिता ने आगे कहा, "तुम बहुत स्वार्थी हो। किस्मत खराब हो गई है सच में तेरे साथ रह कर। अब भूल जा कि हम शादी शुदा हैं।
विक्की जैन फिर से अंकिता को मनाने की कोशिश करते हैं लेकिन परेशान दिख रही अंकिता लोखंडे कहती हैं, "आज से तू अलग मैं अलग। तू ऐसा ही था हमेशा से, शातिर। तूने मेरे को यूज किया है। कृपया आप यहां से जाएं। आपको बता दें, विक्की और अंकिता जब से घर में आए हैं, दोनों के बीच काफी झगड़े देखने को मिल रहे हैं। विक्की का व्यवहार अंकिता के प्रति ठीक नहीं रहा है और यही वजह है कि सलमान ने भी विक्की को खूब सुनाया था।


Click it and Unblock the Notifications