Bigg Boss 17: पति के होते हुए अपने एक्स को याद कर रहीं अंकिता लोखंडे, कहा- 'मुझे अच्छा लगता है उसके बारे में..

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: टीवी जगत का कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' का आगाज हो चुका है। इस शो में हर रोज भयंकर लड़ाइयां हो रही हैं। हर कोई एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाता नजर आ रहा है। इस बीच कई बार कंटेस्टेंट्स के इमोशनल मोमेंट्स भी देखने को मिलते जा रहे हैं।

हाल ही में अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो काफी इमोशनल होती नजर आ रही हैं। अंकिता लोखंडे के साथ अभिषेक बैठे हैं, जो उनसे सुशांत सिंह राजपूत के बारे में पूछ रहे हैं। प्रोमों की शुरुआत में अंकिता कहती हुई नजर आ रही हैं कि सुशांत बहुत मेहनती था, उसकी मेहनत अलग ही लेवल की थी और यही बोलकर वो इमोशनल हो जाती हैं।

प्रोमो में आगे अभिषेक कहते नजर आ रहे हैं कि मैंने तय किया था कि मैं आपसे सुशांत के बारे में नहीं पूछूंगा। इस पर अंकिता कहती हैं कि मुझे उसके बारे में बात करते हुए अच्छा ही लगता है। मुझे गर्व महसूस होता है। वो मेरी फैमिली है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के दिलों में एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत की यादें ताजा हो गईं।

अंकिता ने इससे पहले भी सुशांत का जिक्र बिग बॉस के घर में छेड़ा था। अंकिता लोखंडे ने मुनव्वर फारूकी संग बातचीत के दौरान अपनी दिल की बात कही थी। गार्डन एरिया में कॉमेडियन ने अंकिता से सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बात की थी। मुनव्वर ने पूछा था कि क्या उनके और सुशांत के ब्रेकअप के पीछे कोई बड़ा कारण नहीं था। अंकिता ने जवाब देते हुए कहा था, "नहीं, कोई कारण नहीं था। मैं ब्लैंक हो गई थी। एक रात में चीजे पलटी मेरी जिंदगी में।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा था, "जब ऊपर चढ़ रहे होते हो ना करियर में, आपको 10 लोग और कान भरते हैं। जो भी हो रहा होगा, मुझे नहीं पता उस टाइम। ठीक है, उसका अपना मैटर था, मैंने कभी रोका भी नहीं उसको।"

Read more about: bigg boss bigg boss 17
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X