Bigg Boss 17: झगड़ा करते हुए सारी मर्यादाएं भूलीं ऐश्वर्या, लड़ते हुए अभिषेक को कही ऐसी बात कि...

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस में इन दिनों नील और ऐश्वर्या घर के अंदर और बाहर शो में होने वाले घिनौने झगड़ों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हमने देखा कि कैसे ऐश्वर्या शो में नील पर भड़क रही थीं और उनके साथ बुरा व्यवहार कर रही थीं, जो कंटेस्टेंट्स और दर्शकों को अच्छा नहीं लग रहा था।

उन्हें लगता है कि ऐश्वर्या को नहीं पता कि नील से कैसे बात करनी है और वह उनके इतने अच्छे और शांत इंसान होने का फायदा उठा रही हैं, फैंस ने नील को सबसे अच्छे पतियों में से एक करार दिया है, जिस तरह से वह अपने पत्नी को संभालते हैं उस तरीके की फैंस ने तारीफ की। खासकर पिछले दो हफ्तों में दोनों के बीच झगड़े दूसरे स्तर तक बढ़ गए हैं और जिस तरह से वह उनसे बात करती है वह लोगों को सही नहीं लग रहा है।

ऐसा लग रहा है कि ऐश्वर्या हर किसी के साथ झगड़ रही है और वह अपना आपा खो दे रही हैं। जब नील उन्हें शांत करने की कोशिश करते हैं तो वह उन्हीं पर झपट पड़ती हैं। फैंस को ऐश्वर्या का इस तरह नील से झगड़ना रास नहीं आ रहा है और कई लोग तो नील को ऐश्वर्या से तलाक लेने की सलाह दे रहे हैं।

अब आने वाले एपिसोड में, एक बार फिर ऐश्वर्या शर्मा की अभिषेक कुमार से लड़ाई होगी क्योंकि वह अपनी ड्यूटी नहीं निभा रहा होगा और फिर अचानक वह उन पर झपट पड़ेंगी। यही नहीं, गुस्से में ऐश्वर्या अभिषेक पर ऐसा कमेंट करेंगी जिसे सुनकर एक्टर भी हैरान रह जाएंगे। वो कहती हैं कि वह एक खाट पर सोने वाला व्यक्ति है और यहां आ गया है जिससे अभिषेक भी उत्तेजित हो जाते हैं और वह उन पर हमला भी करते हैं।

आपको बता दें, नील ऐश्वर्या ने साल 2021 में 30 नवंबर को शादी कर ली थी। जिसकी तमाम फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हालांकि, ऐश्वर्या और नील की शादी इतनी आसान नहीं थी। दोनों की शादी को लेकर काफी बवाल मचा था। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि ये दोनों शो में देवर-भाभी के किरदार में थे। यही वजह थी की दोंनो को काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन इन सब आलोचनाओं को दर-किनार कर ऐश्वर्या और नील हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: big boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X