Bigg Boss 17: 19 साल की लड़की संग दुश्मनी पड़ी ऐश्वर्या को भारी, ना चाहते हुए भी पति से बनाई दूरी

Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है और फिलहाल बड़े ट्विस्ट के बाद इसने बिग बॉस के घर में हंगामा मचा दिया है। हाल ही में रियलिटी शो के वीकेंड का वार एपिसोड में एक मजबूत कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा बाहर हो गई हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा शो में अपने पति के साथ आई थीं। लोगों को अब तक यही लग रहा था कि ऐश्वर्या और नील में से नील ही सबसे पहले बाहर होंगे क्योंकि वो ऐश्वर्या के मुकाबले कमजोर खिलाड़ी लग रहे थे लेकिन ऐश्वर्या इस शो से नील से पहले ही बाहर हो गईं।
बिग बॉस हाउस में हुए इस शॉकिंग एविक्शन के बारे में पता चला है कि ऐश्वर्या के रियलिटी शो से बाहर होने की मुख्य वजह घर की कैप्टन ईशा मालविया हैं। इस हफ्ते के दर्शकों को कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं और ऐश्वर्या शर्मा के नए एविक्शन के साथ, घर में लोगों के बीच फिर से हलचल होने वाली है। नील भट्ट की पत्नी ऐश्वर्या शर्मा के घर से बाहर होने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि इस गेम में आगे बढ़ने के लिए उनके पति नील भट्ट के मन में क्या रणनीति है।
ऐश्वर्या के बाहर होने के बाद घर में जो प्रतियोगी बचे हैं उनमें के-पॉप सेंसेशन ऑरा, नील भट्ट, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, आयशा खान, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, ईशा मालविया, अरुण माशेट्टी, रिंकू धवन, अनुराग डोभाल और समर्थ जुरेल शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications