Bigg Boss 17: ऐश्वर्या ने दिखाया अपना असली दम, कुछ भी बोल नहीं पाईं अंकिता लोखंडे, सबके सामने कहा- 'फट्टू'

Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 का आगामी एपिसोड कुछ तीखी बहस और टकराव लेकर आएगा। हाल ही में एक प्रोमों सामने आया है जिसमें ऐश्वर्या अंकिता पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं। दोनों की भिड़ंत देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।
प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि मुनव्वर को एक टास्क दिया जाता है, जिसमें वो घर के सभी मर्दों को टास्क देते हैं कि सबको पुशअप्स करना है और पुशअप करते हुए जिन्हें वो सबसे ज्यादा नफरत करते हैं, उनका नाम लेना है। इस टास्क में नील भट्ट जीतते हैं क्योंकि वो चिल्ला-चिल्लाकर विक्की जैन का नाम लेते हैं।
नील के मुंह से विक्की का नाम सुनकर अंकिता भड़क जाती हैं और जोर-जोर से नील को डरपोक कहकर पुकारती हैं। अब अंकिता के मुंह से अपने पति के लिए डरपोक शब्द सुनकर ऐश्वर्या भड़क जाती हैं और चिल्लाकर कहती हैं कि ये औरत तुम्हें डरपोक कह रही है। ऐश्वर्या नील से चिल्ला कर कहती हैं कि खुलकर नफरत करो। डंके की चोट पर बोलो 'I hate You Vicky'।
ऐश्वर्या को भड़कते हुए देखकर अंकिता चिल्ला कर कहती हैं फट्टू लेकिन ऐश्वर्या कड़ी आवाज में बोल देती हैं- 'तुम हो फट्टू'। इस वीडियो के सामने आने के बाद ऐश्वर्या शर्मा के फैंस काफी खुश हो गए हैं। उनके इस रूप का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब ऐश्वर्या शर्मा शो को लीड करती हुई नजर आ रही हैं।
आपको बता दें, विक्की जैन से खुद बिग बॉस भी परेशान हैं। शो में हफ्ते का पहला राशन टास्क देखा गया जिसे कंटेस्टेंट्स की अति-स्मार्टनेस के कारण वापस ले लिया गया। विक्की जैन, अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे सहित अन्य लोगों ने पूरी घोषणा सुनने से पहले रणनीति पर चर्चा शुरू कर दी, जिससे बिग बॉस नाराज हो गए।
बिग बॉस ने नील भट्ट को थेरेपी रूम में बुलाया था और उनसे टास्क वापस लेने के पीछे की असली वजह के बारे में बात की थी। उन्होंने नील को कुछ विचार और सलाह भी दीं जिन्हें बाद में उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा के साथ साझा किया। जहां बिग बॉस द्वारा टास्क वापस लेने के बाद काफी आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला, वहीं नील भट्ट को टास्क वापस लेने के मुख्य कारण पर चर्चा करने के लिए थेरेपी रूम में बुलाया गया। नील को एहसास हुआ कि सना के पक्षपातपूर्ण निर्णय के कारण कार्य वापस नहीं लिया गया था, ऐसा इसलिए था क्योंकि विक्की, अंकिता और अभिषेक ने नियमों को सुने बिना कार्य की रणनीति बनाना शुरू कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications