..................... bigg boss 17 Update Aishwarya Sharma blames husband Neil Bhatt post Salman Khan bashing - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17: सलमान की डांट के बाद और बिगड़ा नील ऐश्वर्या का रिश्ता, ऐश्वर्या ने पति को खुद से कर दिया दूर

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस 17 का बीता एपिसोड काफी उग्र था। इस वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान ने ऐश्वर्या शर्मा और विक्की जैन के अपने पार्टनर्स के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने ऐश्वर्या को खूब खरी-खोटी सुनाई। एपिसोड की शूटिंग खत्म होने के बाद ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट सलमान खान द्वारा उठाए गए मामले पर चर्चा करते नजर आए।

एपिसोड की शूटिंग के बाद, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को इस मामले पर चर्चा करते देखा गया। ऐश्वर्या काफी निराश दिखीं जबकि नील ने उन्हें सांत्वना देने की कोशिश की। 'गुम है किसी के प्यार में' की एक्ट्रेस ने अपने पति नील से कहा कि नील को उन्हें मनाने के लिए नहीं आना चाहिए क्योंकि लोग इसे अलग तरीके से लेंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें लगता है कि वह अपनी पर्सनैलिटी खो रही हैं।

नील ने ऐश्वर्या से पूछा कि क्या वह उनकी वजह से नाराज हैं तो ऐश्वर्या ने सिर हिलाकर हां कहा। उन्होंने कहा, "मेरी पर्सनैलिटी खत्म हो रही है। शायद लोगों को ये फर्जी लग रहा होगा। मुझे ऐसा लग रहा है कि तुमने मुझे धोखा दिया है। तुम बहुत ज्यादा अच्छे हो और मैं तुम्हारे साथ रहने के लायक नहीं हूं।"

मेजबान सलमान खान ने बताया कि ऐश्वर्या आक्रामक हो जाती हैं और नील का मजाक उड़ाती हैं, जबकि वह सम्मानजनक व्यवहार कर रहे हैं। खान ने ऐश्वर्या से कहा कि वह अपने पति को उस स्तर तक न धकेलें जहां वह कोई कदम उठा लें। सलमान ने कहा कि उन्हें एहसास हो गया है कि यह जोड़ी एक मुसीबत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो यह बेहद जहरीले रिश्ते का रूप ले लेगा। ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने इसे उठाने के लिए सलमान को धन्यवाद दिया और कहा कि वे खुद में सुधार करेंगे। ऐश्वर्या ने माना कि उन्होंने अपनी भड़ास अपने पति पर निकाली और उनसे माफी भी मांगी।

Read more about: bigg boss 17
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X