'बिग बॉस 17' की लिस्ट में एक और नाम हुआ कन्फर्म, पांचवे कंटेस्टेंट का भी नाम आया सामने

Bigg Boss 17 Update: मशहूर कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस OTT 2' हाल ही में खत्म हुआ है और इस शो के विनर के रूप में एल्विश यादव ने ट्रॉफी उठाई है। अब जैसे ही शो खत्म हुआ है, फैंस को 'बिग बॉस' के 17वें सीजन का इंतजार है।
बिग बॉस 17 की लिस्ट
'बिग बॉस 17' जल्द ही शुरू होने वाला है और लोग इस सीजन की कंटेस्टेंट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं और अगर आप भी इस शो की लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो हम आपके लिए लाए हैं एक बड़ा अपडेट। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स में आ रही खबरों के अनुसार पांच नामों पर मुहर लग चुकी है।
ऐश्वर्या शर्मा के नाम की चर्चा
रिपोर्ट्स की मानें तो जिया शंकर सबसे पहले कन्फर्म होने वाली कंटेस्टेंट हैं। जिया शंकर के बाद मशहूर टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा के नाम की भी चर्चा हो रही है, जो स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने हुनर का दमखम दिखा चुकी हैं।
फैजल शेख भी होंगे हिस्सा
जिया और एश्वर्या के बाद मशहूर सोशल मीडिया स्टार फैजल शेख के नाम भी चर्चा है जो पिछले साल यानी 'खतरों के खिलाड़ी 12' में पहले रनरअप बने थे और यही नहीं, पिछले साल उन्होंने डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी अपना डांसिंग टैलेंट दिखाया था।
जन्नत जुबैर के नाम पर भी चर्चा
जिया, ऐश्वर्या और फैजल के बाद यूट्यूबर फैजल शेख की कथित गर्लफ्रेंड और मशहूर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर के नाम को लेकर भी रूमर्स उड़ रहे हैं। अगर फैजल और जन्नत 'बिग बॉस 17' के घर में साथ आते हैं तो ये उनके फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं होगा। फैजल और जन्नत को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है।
मनीषा रानी भी हो सकती है 'बिग बॉस 17' का हिस्सा
इन चार नाम के बाद जिस हसीना का नाम सामने आ रहा है, वो है मनीषा रानी। जी हां, 'बिग बॉस OTT 2' की दूसरी रनर अप मनीषा रानी भी 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बन सकती हैं। मनीषा रानी के लिए यहां तक पहुंचना किसी सपने से कम नहीं है। बिहार के मुंगेर शहर की मनीषा ने अपने टैलेंट से लोगों को खूब मनोरंजन किया है।


Click it and Unblock the Notifications