Bigg Boss 17: कल तक ईशा के लिए बह रहे थे आंसू, आज दूसरी हसीना पर दिल लुटाते दिखे अभिषेक, वीडियो वायरल

Bigg Boss 17 Update: कोन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस 17 लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस शो में पिछले दिनों ऐसी चीजें देखने को मिलीं, जिसकी उम्मीद शो के फैंस को नहीं थी। अभिषेक और ईशा के बीच आए दिन अनबन बनी रहती थी, लोगों को लगने लगा था कि ये जल्द ही करीब आएंगे।
फैंस की उम्मीदों पर उस वक्त पानी फिर गया, जब अभिषेक और ईशा की कहानी के बीच समर्थ जुरेल नाम के एक्टर की एंट्री हुई। समर्थ जुरेल ईशा के मौजूदा बॉयफ्रेंड हैं, जिसके बारे में वो घर में सबसे झूठ बोलती रहीं कि उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है। शुरुआत में तो ईशा ने भी समर्थ को अपना बॉयफ्रेंड मानने से इनकार कर दिया था लेकिन बाद में उन्होंने स्वीकार कर लिया कि वो समर्थ के साथ रिलेशनशिप में हैं।
पिछले काफी दिनों से समर्थ को देखकर अभिषेक अपना आपा खो रहे थे। अभिषेक बार-बार समर्थ को गुस्सा दिलाने की कोशिश कर रहे थे। यही नहीं, समर्थ के आने के बाद उन्हें कई बार उदास देखा गया। लेकिन अब लगता है कि अभिषेक अब मूव ऑन हो रहे हैं। उन्हें बिग बॉस के घर के अंदर ही अपना एक साथी मिल गया है।
बिग बॉस के घर में समर्थ और ईशा की जोड़ी बनने के बाद अब अभिषेक ने भी आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है और अब उनकी नजदीकियां खानजादी उर्फ फिरोजा खान से बढ़ रही हैं। बिग बॉस का हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है और इस प्रोमो की शुरुआत में अभिषेक जहां रोते दिखाई देते हैं, वहीं बाद में वो खानजादी के साथ अच्छा समय बिताते हुए भी नजर आ रहे हैं।
बिग बॉस का जो प्रोमो सामने आया है, उसमें अभिषेक फिरोजा को पूल के अंदर ले जाते हैं। फिर अभिषेक कहते हैं कि तुम्हें देखने का नजरिया थोड़ा बदल गया है, जिस पर फिरोजा कहती हैं कि तू मुझे आप-आप करके मत बोला कर प्लीज। दूसरे ही शॉट में खानजादी भागकर अभिषेक के गले लगती हैं और फिर अभिषेक को खानजादी के हाथों पर किस करते हुए देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications