Bigg Boss 17: आयशा के बाद हुआ एक और एलिमिनेशन, फिनाले के करीब आकर कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' धीरे-धीरे अपने फिनाले के करीब आ रहा है और धीरे-धीरे कंटेस्टेंट्स की संख्या भी कम होती जा रही है। हाल ही में रोस्टिंग टास्क हुआ, जिसमें सभी कंटेस्टेंट को बाकी के कंटेस्टेंट को रोस्ट करना था और इस टास्क के बाद आयशा खान का एविक्शन हो गया।

कंटेस्टेंट द्वारा किए गए स्टैंड अप शो को देखने के लिए ऑडियंस भी आई थी। उन्होंने ही फैसला किया कि कौन सा कंटेस्टेंट आगे जाएगा इस मामले में सबसे कम वोट आयशा खान को मिले और वो शो से बाहर हो गईं। अब खबर आ रही है कि वीकेंड का वार में भी एक और एलिमिनेशन हुआ है।

द खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक मशहूर टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीया को शो से एलिमिनेट कर दिया गया है। इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, ईशा मालवीया और आयशा खान नॉमिनेटेड थे। सुबह खबर आई कि आयशा शो से बाहर हो गई हैं और अब खबर आ रही है कि ईशा मालवीया को भी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने ईशा मालवीया को उनके बर्ताव के लिए खरी-खोटी सुनाई और मनारा चोपड़ा पर कटाक्ष करने के लिए उनकी आलोचना की। कथित तौर पर बॉलीवुड सुपरस्टार ने उनके पिता से पूछा कि क्या वह अपनी बेटी को तमीज नहीं सिखाते।

आपको बता दें, ईशा मालवीया ने नॉमिनेट होने के बाद मनारा को काफी टार्गेट किया था। ईशा ने ना सिर्फ मनारा की उम्र की मजाक उड़ाया था बल्कि उन्हें बार डांसर भी कहा था। यही नहीं, ईशा ने मनारा को थप्पड़ मारा था और उन्हें धक्का दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X