Bigg Boss 17- घर में जाने से पहले ही स्टेज पर भिड़ा ये टीवी कपल, सलमान खान बोले- 'बाप रे बाप'

Bigg Boss 17- ओटीटी पर धूम मचाने के बाद सलमान खान एक बार फिर से कलर्स अपने शो बिग बॉस के साथ नजर आने वाले हैँ। ये 17वां सीजन है जिसकी थीम को लेकर चर्चा हो रही है।
अभी प्रतियोगी घर पर नहीं गए हैं लेकिन बवाल होना शुरु हो गया है। बिग बॉस का मंच ही ऐसा है कि लोग आते ही झगड़ा शुरु कर देते हैं। जी हां, वायरल हो रहे एक प्रोमो में नजर आ रहा है कि सलमान खान के सामने प्रीमियर पर ही एक कपल आपस में भिड़ गया है और ये देखकर सलमान खान काफी हैरान रह गए।
ये कपल कोई और नहीं बल्कि 'उडारियां' फेम ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार हैँ। वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों एक दूसरे पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इन दोनों के चेहरा इस प्रोमो में नहीं दिखा है लेकिन टीवी पर्सनैलिटी होने के कारण लोगों ने इन दोनों को पहचान लिया है।
इस झगड़े की बात करें तो इसमें ईशा कहती हुईं सुनाई दे रही हैं, 'मैं नहीं चाहती कि आप आओ दोबारा मेरी लाइफ में।' तो अभिषेक जवाब देते हैं, 'तो मैं भी नहीं चाहता आपकी लाइफ में दोबारा आना।'
इसके अलावा अभिषेक कहते हैं, 'जब ये अपने नाखून मेरे मुंह पर मार रही है, तो मैं अपने आपको रोकूंगा भी नहीं।' ईशा कहती हैं, 'इसका पूरा फोकस ही मुझे पूरा नेगेटिव दिखाने में है।' अभिषेक बोलते हैं, 'मैं आपकी फैमिली की रिस्पेक्ट कर रहा हूं।
मैं जाऊंगा तो ऐसी चीजों पर जाऊंगा तो फिर मत बोलना।' घर में जाने से पहले ही मचे इस बवाल पर सलमान खान भी काफी हैरान हो रहे हैं और उनके मुंह से निकला, ''बाप रे बाप।'' वीडियो से इतना तो पता चल गया है कि धमाका काफी तगड़ा होने वाला है।
ये है बिग बॉस 17 की थीम
सलमान खान के इस शो में इस बार कपल बनाम सिंगल का धमाका होने वाला है। हालांकि ये कितना मजेदार रहता है इसका खुलासा तो शो के ऑनएयर होने के बाद ही होगा। फिलहाल लोग आज प्रीमियर नाइट का इंतजार कर रहे हैं। आप भी देखिए ये वायरल वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications