..................... Bigg Boss 17 TV stars supporting Ankita Riddhi Dogra gave statement after Rashmi Desai - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17: दोस्त अंकिता का सपोर्ट करते दिखाई दिए टीवी सितारे, रश्मि देसाई के बाद रिद्धि डोगरा ने दिया बयान

Bigg Boss 17, Ankita Lokhande, Rashmi Desai, Ridhi Dogra

Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों खबरों में बना हुआ है। शो में नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस बार शो में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ हैं। शो अंकिता की पर्सनल जिंदगी को लेकर भी बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। हाल ही में विक्की जैन की मां शो में आई थी और उन्होंने अंकिता को लेकर बहुत कुछ कहा। इस सबके बाद कई सारे टीवी सेलेब्स अंकिता के सपोर्ट में आए।

अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में आए कई सितारे-

बिग बॉस 17 इस वक्त खबरों में बना हुआ है। शो में एक तरफ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के रिश्ते को लेकर अनबन दिखाई जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ आयशा ने मुनव्वर पर कई इल्जाम लगाए हैं। हाल ही में फैमिली वीक में अंकिता और विक्की की मां उनसे मिलने के लिए घर में गई थीं।

जहां विक्की की मां ने जिस तरह से अंकिता को ताने मारे हैं वह लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं। इतना ही नहीं रंजना जैन ने शो से बाहर आने के बाद भी कई इंटरव्यू दिए हैं जिसमें उन्होंने अपनी बहू अंकिता के बारे में कई बातें बोली हैं। जिसके बाद कई लोग अंकिता के सपोर्ट में कई लोग आए हैं।

रश्मि देसाई ने अंकिता का सपोर्ट किया था। अब रिद्धि डोगरा भी उनके सपोर्ट में आईं हैं। शो में अंकिता की मां ने विक्की और उनसे अपने रिश्ते को सुधारने के बारे में बात की। वहीं विक्की की मां दोनों को समझाने की बजाय बेटे का सपोर्ट करते हुए बहू पर कई इल्जाम लगा दिए। जो लोगों को रास नहीं आ रहे हैं।

अंकिता के जीतने की बात पर भी उन्होंने बात की थी। अब रिद्धि ने कहा है कि उम्मीद करती हैं कि अंकिता ही ये शो जीतें। रिद्धि ने सोशल मीडिया पर लिखा,- उम्मीद करती हूं अंकिता लोखंडे जीतें। वह इस एकतरफा फैसले के लायक नहीं है। किसी भी सेल्फ मेड और इंडिपेंडेंट इंसान के लिए ये कभी बाहरी नहीं होता है। ये आपका अपना सपोर्ट होता है जो आपको एनर्जी देता है। पुरुषों के संबंध में समाज को यही मिलता है लेकिन महिलाओं के लिए ऐसा नहीं है।

रिद्धि ने आग लिखा, -वो ये समझने की कोशिश कर रही होंगी कि क्यों उन्हें ही ये आलोचना मिल रही है। सिर्फ उन पर अंगुली उठाना गलत है। मैं इस पर बात नहीं कर सकती हूं। निश्चित तौर पर बतौर एक महिला मेरा सपोर्ट उनके साथ है। बता दें रिद्धि से पहले रश्मि देसाई, काम्या पंजाबी और सनी आर्या की पत्नी भी अंकिता का सपोर्ट कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X