..................... Bigg Boss 17 This time there will be big changes in Salman Khan show, contestants get a shock - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17: इस बार सलमान खान के शो में होगें बड़े बदलाव, दर्शकों और कंटेस्टेंट को भी मिलेगा झटका!

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 बस कुछ की घंटो में शुरु होने जा रहा है। शो को लेकर सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक नई नई अपडेट देखने को मिल रही हैं। इसी बीच खबर है कि इस बार विवादित रियलिटी शो में इस बार कई सारे बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे जिससे दर्शकों के साथ साथ कंटेस्टेंट को भी झटका लगेगा।

बिग बॉस 17 में होंगे खास बदलाव-

सलमान खान के शो बिग बॉस 17 को लेकर सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि, इस बार घर के एंट्रेंस पर घोड़े का स्टैच्यू रखा गया है। इस बार घर में कोई कैप्टन नहीं होगा, न ही कोई जेल होगा। इससे साफ जाहिर कि इस बार मजा दोगुना आने वाला है।

वहीं सूत्रों से ये भी सामने आया है कि इस बार घर में कोई डाइनिंग एरिया नहीं होगा। इसके अलावा घर का किचन यूरोपियन थीम पर बनाया गया है। बिग बॉस 17 का किचन एरिया कैफे की तरह है। ये पहली बार होने जा रहा है अब देखना होगा कि इससे दर्शकों को कितना मजा आता है।

इसी के साथ सूत्रों से ये भी जानकारी सामने आई है कि, इस बार घर में एंट्री लेने वाले कंटेस्टेंट फोन करने की खास सुविधा दी जाएगी। दरअसल घर में एक स्पेशल स्क्रीन लगाई जाएगी,जिसके जरिए कंटेस्टेंट अपनी फैमिली के साथ बात कर पाएंगे।

जल्द शुरु होगा सलमान खान का शो-

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस रविवार यानि 15 अक्टूबर से टीवी पर दस्तक देने वाला है। फैंस के बीच शो को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर अभी स बिग बॉस ट्रेंड कर रहा है। खबरों के अनुसार इस बार बिग बॉस 17 के घर में अंकिता लोखंडे और उनके पति विकी जैन एंट्री लेने वाले हैं, इसके अलावा फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक भी अपनी पत्नी पायल मलिक के साथ इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। तो देखना होगा कि इस बार का सीजन कितना मजेदार होता है।

Read more about: bigg boss 17 salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X