Bigg Boss 17- घर में जाते ही तहलका भाई और अभिषेक कुमार के बीच हुई हाथापाई, चौंका देगा वीडियो..

bigg boss 17

Bigg Boss 17 की शुरुआत हुई है और घर के अंदर पहुंचते ही बर्तनों की खटकने की आवाज शुरु हो चुकी है। जी हां, जिस चीज के लिए भाईजान का ये शो जाना जाता है उसकी शुरुआत हो चुकी है। पता चला है कि बिग बॉस 17 की पहली फाइट हो चुकी है और इसका वीडियो कुछ फैन क्लब्स ने साझा भी किया है।

हम बात कर रहे हैं तहलका प्रैंक और अभिषेक कुमार की, जो कि घर के अंदर जाते ही भिड़ गए हैं। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से अभिषेक कुमार और तहलका प्रैंक एक दूसरे के मुंह पर आकर बात कर रहे हैं और जोरों से आवाज आ रही है।

हालांकि एक लड़की है जो कि अभिषेक को चुप करवा रही है लेकिन वो आवाज किसकी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। तहलका प्रैंक के नाम से मशहूर इस यूट्यूबर की फैन फॉलोविंग काफी शानदार है। वहीं अभिषेक कुमार भी उडारियां सीरियल करके आए हैं।

हालांकि इन दोनों के बीच ये हाथापाई क्यों हुई है इसको लेकर खुलासा नहीं हो पाया है। सीजन की शुरुआत तो काफी दमदार हुई है और कहा जा रहा है कि ये वाला सीजन कुछ अलग होने वाला है। इस शो में लॉक अप के विनर मुनव्वर फारुखी की भी एंट्री हुई है।

देखने वाली बात होगी कि सीजन कैसा जाता है और लोग इसको किस तरह से एंजॉय करते हैं। सलमान खान के इस शो में इस बार कपल बनाम सिंगल का धमाका होने वाला है। हालांकि ये कितना मजेदार रहता है इसका खुलासा तो शो के ऑनएयर होने के बाद ही होगा। फिलहाल लोग आज प्रीमियर नाइट का इंतजार कर रहे हैं। आप भी देखिए ये वायरल वीडियो..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X