Bigg Boss 17: शो को मिले टॉप 5 कंटेस्टेंट, फिनाले से पहले पलटा गेम तो फैंस को लगा झटका

Bigg Boss 17: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों ट्रेंड में हैं। हर तरफ बिग बॉस की चर्चाएं हो रही हैं। दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीताने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में शों में भी गेम अलग सा दिखाई दे रहा है। अब फैमली वीक के बाद शो को उसके टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गए हैं।
बिग बॉस 17 के टॉप 5 कंटेस्टेंट-
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 का विनर कौन होगा इसका अब हर किसी को इंतजार है। शो ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है। पूरे सीजन के बाद अब शो अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में शो में बहुत कुछ देखने को मिल रहा है।
जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, वैसे-वैसे फैंस में ये जानने की दिलचस्पी भी बढ़ती जा रही है कि इस सीजन की ट्रॉफी किसके नसीब में जाएगी। शो के कुछ कंटेस्टेंट्स हैं, जो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है।
हालिया एपिसोड में करण जौहर ने ईशा को मुनव्वर के कैरेक्टर पर उंगली उठाने को लेकर क्लास लगाई। इसी के साथ उन्होंने विक्की जैन को भी अंकिता की तरफ रहे ढीले ढाले रवैये के लिए लताड़ा। इस सबके बावजूद शो को उसके टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गए हैं।
Ormax Characters India Loves: Top 5 most popular #BiggBoss17 contestants (Jan 6-12) #OrmaxCIL@munawar0018, @anky1912, @Abhishekkuma08, @memannara, @jainvick pic.twitter.com/PdwBdmOVXH
— Ormax Media (@OrmaxMedia) January 13, 2024
इस लिस्ट में पहली पोजीशन पिछले कई हफ्तों से लोगों के दोनों पर राज करने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को मिली है। उनके बाद दूसरी पोजीशन पर अंकिता लोखंडे और तीसरी पर उनके कंपटीटर अभिषेक कुमार हैं। चौंथी पर मन्नारा और पांचवी पोजीशन पर विक्की जैन है।
फैमली वीक के दौरान घर में दिखा ड्रामा-
'बिग बॉस 17' इन दिनों फैमिली वीक को लेकर चर्चा में है। कंटेस्टेंट्स के घरवाले एंट्री कर चुके हैं। कुछ के घरवालों ने पहले दिन सलमान के शो में एंट्री की। विक्की और अंकिता की मां ने पहले दिन घर में प्रवेश किया था। उन्होंने अपने-अपने बच्चों को समझाया। उनके बाद मुनव्वर और मनारा की बहन, आयशा के भाई और अब अभिषेक की मां और ईशा के पापा ने एंट्री की है। इसके सबके बीच में शो में ड्रामा, इमोशनल सीन्स और बहुत कुछ देखने को मिला।


Click it and Unblock the Notifications
