Bigg Boss 17: समर्थ जुरेल ने अभिषेक के कैरेक्टर की उड़ा दी धज्जियां, कहा- 'इसने ईशा के चेहरे पर गर्म चाय फेंकी

Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस 17 के अगले कुछ दिन ईशा मालवीया, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार के इर्द-गिर्द रहने वाले हैं। घर के अंदर समर्थ जुरेल की एंट्री के बाद अभिषेक कुमार कैसे टूट गए। खुद को ईशा का बॉयफ्रेंड बताने को लेकर ईशा मालवीया ने समर्थ जुरेल से लड़ाई भी की थी।
बिग बॉस में जो प्रोमों सामने आया उसमें ईशा ने कहा था कि वो और समर्थ असलियत में गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड नहीं हैं। इस पर समर्थ ने कहा था कि वो भले ही गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड नहीं हैं लेकिन उनके पास हक है कि वो खुद को ईशा का बॉयफ्रेंड कह सकें। अब बिग बॉस के फैंस इस बात को लेकर काफी ज्यादा कन्फ्यूज्ड हैं कि ईशा, अभिषेक और समर्थ के बीच आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है?
समर्थ जुरेल ने घर में घुसने से पहले कुछ धमाकेदार दावे किए हैं। उन्होंने कहा है कि अभिषेक कुमार शारीरिक रूप से हिंसक प्रेमी था। बॉलीवुड बबल के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर कहा है कि अभिषेक कुमार ने ईशा मालवीया को थप्पड़ मार दिया था क्योंकि उन्होंने उसे नए साल की पार्टी में किसी दूसरे आदमी के साथ डांस करते देखा था।
समर्थ ने आगे बताया कि अभिषेक ने ईशा से उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बैकलेस तस्वीर हटाने के लिए मजबूर किया। वे एक कार में थे और अभिषेक ने तस्वीर हटाने को कहा बाद में अभिषेक ने ईशा को कार से बाहर फेंक दिया। यही नहीं, समर्थ ने यह भी दावा किया कि अभिषेक ने ईशा मालवीया के चेहरे पर गर्म चाय फेंकी जिससे एक्ट्रेस की आंख को नुकसान पहुंचा था।
समर्थ जुरेल के ऐसे दावों से सोशल मीडिया पूरी तरह सदमे में है। हालांकि लोगों को अभी भी इस पूरे एंगल पर यकीन नहीं हो रहा है, लेकिन इस तरह के बयानों ने उन्हें ईशा मालवीया की हालत को लेकर चिंता में डाल दिया है। अब, ईशा मालवीया और समर्थ जुरेल वापस सामान्य हो गए हैं। बिस्तर पर लवी-डवी एक्टिंग करते हुए उनके क्लिप सामने आए हैं। देखते हैं आने वाले दिनों में खेल कैसे आगे बढ़ता है।


Click it and Unblock the Notifications