Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में आने वाले पहले कपल की झलक आई सामने, पहचान आपने कौन है ये??

Bigg Boss 17: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस वक्त लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो को लेकर कई तरह की खबरें और कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं बिग बॉस 17 के सेट से सोशल मीडिया पर कुछ कुछ वीडियो भी लीक हो रहे हैं। इसी बीच कर्लस चैनल ने एक वीडियो अपनी साइड पर शेयर किया है जिसमें शो में भाग लेने वाले पहले कपल की झलक दिखाई दे रही है।
कलर्स ने शेयर किया कपल का पहला वीडियो-
बिग बॉस 17 को लेकर कर्लस टीवी नए नए अपडेट्स सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है। इसी बीच कर्लस ने एक वीडियो शेयर किया है, इसमें सलमान खान के शो में भाग लेने वाले कपल का पहली झलक देखने को मिल रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल बहुत ही शानदार तरीके से बिग बॉस के सेट पर रोमांटिक डांस कर रहा है। जिसका चेहरा लाइट की वजह से दिखाई नहीं दे रहा है पंरतु बहुत ही प्यारा गाना बैकग्राउंड में बज रहा है।
वीडियो के कैप्शन में चैनल वालों ने लिखा है,- ना फेर पाओगे नजर, कुछ ऐसा होगा इस जोड़ी का आप पर असर, तो बताओ कौन है ये जोड़ी नंबर 1? इस वीडियो के आने के बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।
फैंस ने वीडियो देखकर कपल को पहचान लिया और बता दिया है कि ये कोई और नहीं बल्कि टीवी की फेमस जोड़ी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन है। दोनों को लेकर काफी वक्त से खबरें तेज थी कि दोनों बिग बॉस 17 का हिस्सा बनने जा रहे हैं। फैंस इस जोड़ी के लिए काफी खुश हैं।
बिग बॉस 17 को सलमान खान करेंगे होस्ट-
बिग बॉस के पिछले कई सीजन सलमान खान ने होस्ट किए हैं। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ही इस शो को होस्ट करते नजर आएंगे। इस बार सलमान शो को होस्ट करने के लिए मोटी रकम चार्ज कर रहे हैं। अब इंडियन टेलीविजन के सबसे पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 के ग्रैंड प्रीमियर की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शो में भाग लेने वाले सभी कंटेस्टेट की लिस्ट भी सामने आ चुकी हैं। दर्शकों के बीच शो को लेकर अलग ही हलचल देखने को मिल रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications