Bigg Boss 17: सलमान के घर में घमासान, किसी को मिली स्पेशल पावर तो किसी के ऊपर छाया खतरा

Bigg Boss 17, Salman khan

Bigg Boss 17: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए दिन नई -नई चीजें देखने को मिल रही हैं जिससे दर्शकों का जमकर मनोरंजन हो रहा है। हाल ही में चैनल ने एक प्रोमो जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि घर में अंकिता सहित कुछ सदस्यों को स्पेशल पावर मिल गया है और कुछ लोगों के ऊपर खतरा छाया हुआ है।

अंकिता लोखंडे को घर में मिली स्पेशल पावर-

बिग बॉस 17 के घर में हर दिन नए नए टास्क होते रहते हैं और इन टास्क की वजह से घर के अंदर हलचल देखने को मिलती है। इसी बीच शो का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें बिग बॉस कहते हैं- आज इस मोहल्ले में एक भटकती हुई आत्मा आ पहुंची है। पर इस आत्मा ने किन्हीं को कुछ खास अधिकार भी दे रखा है। ये तीन लड़कियां आज के इस कार्य में क्वीन या किंग मेकर होंगी और बाकी बचे हुए सदस्यों के पास चांस है एक विशेष पावर को अपने नाम करने का।

इसके बाद अंकिता, सना और खानजादी सॉन्ग मेरे ढोलना सुन डांस करती हैं। तीनों अपने डांस से सभी को इंप्रेस करती हैं। इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि आप किसे पावर की रेस से बाहर करना चाहती हैं उनके नाम बताएं। फिर अंकिता, ऐश्वर्या, नील और मुनव्वर को पावर की रेस से बाहर करती हैं। वहीं सना विक्की, ईशा और अभिषेक का नाम लेती है। फिर खानजादी तहलका, समर्थ और बाबू भैया का नाम लेती हैं।

इस प्रोमो को शेयर करते हुए चैनल वालों से कैप्शन में लिखा था,- खानजादी, सना और अंकिता को मिली स्पेशल पावर, क्या होगा इनके शिकार का? अब बिग बॉस के घर आने वाले दिनों में कौन-कौन से हंगामे देखने को मिलेंगे ये देखना मजेदार होगा। प्रोमो देखने के बाद दर्शकों के बीच शो के आने वाले एपिसोड को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

ऐश्वर्या और अंकिता के बीच जमकर लड़ाई-

बिग बॉस 17 में कई सारे सदस्यों के बीच अनबन देखने को मिल रही है परंतु जिन दो टीवी एक्ट्रेसेस के बीच जमकर लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा वह हैं अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा। दोनों टीवी की जानी मानी कलाकार हैं, दोनों शो में अपने अपने पति के साथ पहुंची हैं। शो की शुरुआत से ही दोनों में लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। हर बात पर दोनों एक-दूसरे को काफी खरी-खोटी सुना देती हैं। फैंस भी दोनों में से अपनी अपनी पसंदीदा सदस्य का साथ दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X