Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार के सपोर्ट में उतरे सेलेब्स, ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल की लगाई फटकार

Bigg Boss 17, Abhishek Kumar, riteish deshmukh

Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों लगातार खबरों में बना हुआ है। शो में आए दिन नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस के घर में ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार के बीच गंदी लड़ाई देखने को मिली। इस लड़ाई में अभिषेक और उनकी हालत को लेकर जब मजाक बनाया गया तो कई सारे सेलेब्स एक्टर के सपोर्ट में उतरे और सोशल मीडिया ट्वीट किया।

अभिषेक के सपोर्ट में उतरे सेलेब्स-

फिलहाल अगर देखा जाए तो बिग बॉस 17 के घर में जो भी हो रहा है ऐसा लग रहा है वह सब ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार के आस पास ही चल रहा है। तीनों की दोस्ती, दुश्मनी और लड़ाई फिर बाद में एक-दूसरे पर इल्जाम यही देखने को मिल रहा है।

इसी सबके बीच हाल ही में शो में एक गंदी लड़ाई देखने को मिली। दरअसल बात ऐसी है कि ईशा की कप्तानी के दौरान अभिषेक को बहुत दिक्कते हुई जिसके चलते वह गुस्से में दिखे। तो फिर उनके बीच लड़ाई भी हुई। इस लड़ाई में ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ भी कूद गए।

लड़ाई ने गंदा रुप ले लिया। फिर इसी लड़ाई में ईशा मालविया और समर्थ जुरेल को अभिषेक कुमार को पोक करने लगे, जिससे अभिषेक काफी परेशान हो गए। तो इस तरह से बिग बॉस के घर में अभिषेक की हालत देख कर घर के बाहर उनके फैंस ने उनका सपोर्ट किया।

फैंस के अलावा अभिषेक को कई सारे सेलेब्स का भी सपोर्ट मिला। रितेश देशमुख से लेकर अंकिता गुप्ता और कम्या पंजाबी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके एक्टर को लेकर दुख जाहिर किया और साथ ही ईशा और समर्थ की क्लास भी लगाई। सोशल मीडिया पर अभिषेक ट्रेंड कर रहे हैं।

आपको बता दें, अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय सीरियल उड़ारियां में साथ काम करने के बाद एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। हालांकि अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। जबकि समर्थ जुरेल को एक्ट्रेस डेट कर रही हैं। वहीं तीनों बिग बॉस 17 में एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X