Bigg Boss 17: भाई को ही बना बैठी पति.. मुंडवाया सिर.. अब सलमान खान के घर में बवंडर काटने को तैयार

Rinku Dhawan Bigg Boss 17: तमाम टेलीविजन शोज से घर घर में मशहूर जो जाने वाली एक्ट्रेस रिंकू धवन बिग बॉस सीजन 17 में धमाका करने के लिए तैयार है। रिंकू धवन को बिग बॉस हाउस में देखकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं और उनकी धमाकेदार परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे हैं। रिंकू धवन जितना अपनी मंजी हुई एक्टिंग को लेकर तारीफें बटोरती हैं उससे कहीं ज्यादा सुर्खियों में वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर रहती हैं।
रिंकू धवन की लाइफ के सबसे दिलचस्प किस्से की बात करें तो कहानी घर-घर की सीरियल में लीड एक्टर किरण करमाकर की ऑनस्क्रीन बहन बनी थीं। वहीं एंटरटेनमेंट खबरों की मानें तो शो के दौरान ही दोनों एक्टर्स की अच्छी दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा। कहा जाता है कि कुछ ही वक्त में दोनों एक्टर्स ने शादी भी कर ली थी। हालांकि रिंकू धवन और एक्टर किरण का रिश्ता 2017 में टूट गया था।
रिंकू धवन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचानी जाती हैं। करीब दो दशकों से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव एक्ट्रेस रिंकू धवन इन दिनों स्टार प्लस के शो तितली में दिखाई दे रही थीं। बता दें, एक बार तो उन्होंने एक सीरियल में अपने किरदार के लिए सिर तक मुंडवा लिया था।
रिंकू धवन काफी डेयरिंग है और से में सलमान खान के शो में हर कोई उनकी रियल पर्सनैलिटी देखने के लिए काफी उत्साहित हुआ जा रहा है। माना जा रहा है कि शो में उनका काफी धाकड़ अंदाज देखने को मिलेगा। बिग बॉस के सीजन 17 में देखना होगा कि आखिर रिंकू का सफर कितना लंबा रहता है और वह अपनी जर्नी को स्ट्रांग बनाने के लिए और शो जीतने के लिए क्या-क्या पैंतरे अजमाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications













