Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में डबल एविक्शन की वजह से परेशान हुए कंटेस्टेंट, यहीं खत्म हुआ इस कलाकार सफर

Bigg Boss 17, Rinku Dhawan, neil Bhatt

Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए दिन नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच शो में अब डबल एविक्शन हुआ है जो कि दर्शकों के साथ साथ कंटेस्टेंट के लिए भी एक दम से बड़ा झटका देने वाला था। अब सलमान खान के शो में शो सदस्यों का सफर खत्म हो चुका है।

बिग बॉस में हुआ डबल एविक्शन-

इस वक्त हर तरह बिग बॉस ट्रेंड कर रहा है। सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 17 में एक बार फिर ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। इस बार मेकर्स कुछ ऐसा लेकर आए है कि घरवालों के भी तोते उड़ गए। क्योंकि इस बार शो में डबल एविक्शन देखने को मिला।

बिग बॉस 17 में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। बिग बॉस 17 में इस बार घर से बेघर होने के लिए रिंकू धवन, नील भट्ट, अभिषेक कुमार और आयशा खान नॉमिनेटेड हैं। शो में एलिमिनेशन को लेकर जानकारी आई कि शो से इस हफ्ते रिंकू धवन का सफर हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

इस बीच अब खबर आई है कि डबल एविक्शन के चलते रिंकू धवन के बाद शो से पॉपुलर कलाकार नील भट्ट भी चले जाएंगे। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी एलिमिनेशन की आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।

गौरतलब है कि, बिग बॉस 17 में पिछले हफ्ते ऐश्वर्या शर्मा को एविक्शन की मार झेलनी पड़ी थी। ऐश्वर्या टीवी का एक बेहद पॉपुलर चेहरा हैं, ऐसे में उनका जाना चौंका देने वाला था। अब ऐश्वर्या शर्मा के पति और एक्टर नील भट्ट के एलिमिनेशन की खबर भी शॉकिंग है।

बिग बॉस 17 में नील और ऐश्वर्या का खास रिश्ता-

इस बार बिग बॉस 17 में नील और ऐश्वर्या का रिश्ते में काफी लड़ाई झगड़ा देखने को मिले। परंतु दोनों के रिश्ते का प्यार और भरोसा भी देखने को मिला था। दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं ये भी दर्शकों को समझ आ गया था। जब ऐश्वर्य़ा घर से चली गई तो नील कई बार इमोशनल होते दिखे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X