..................... Bigg Boss 17 Rakhi Sawant may enter the show again with husband Adil Khan as wild card contestants - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर बिग बॉस के घर में आएंगी राखी सावंत? घर वाले होंगे परेशान!

Bigg Boss 17, Rakhi Sawant

Bigg Boss 17: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो इस वक्त अपने दिलचस्प मोड़ पर हैं और ऐसे में दर्शकों का जमकर मनोरंजन हो रहा है। अब खबर है कि सलमान खान के इस रियलिटी शो में ड्रामा क्वीन राखी सावंत वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ले सकती हैं।

बिग बॉस 17 में राखी सावंत-

दरअसल बात है कि, बिग बॉस 17 को शुरू हुए पांच हफ्ते पूरे हो गए हैं। ये शो अपने छठे हफ्ते में आ गया है, लेकिन अब तक शो में कंटेस्टेंट्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। मेकर्स इस सीजन की टीआरपी को धांसू बनाने के लिए घर में नए-नए ट्विस्ट ला रहे हैं, लेकिन कंटेस्टेंट्स की घटिया स्ट्रैटजी देखकर दर्शक भी बोर हो गए हैं।

ऐसे में अब इस शो को लेकर खबर आई है कि, मेकर्स शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर जिस कलाकार का नाम सबसे पहले सामने आ रहा है वह है जानी मानी ड्रामा क्वीन राखी सावंत। कहा जा रहा है कि मेकर्स इस सीजन की टीआरपी की उठाने के लिए राखी सावंत की एंट्री घर में करवा सकते हैं।

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 17 में राखी सावंत आ सकती हैं। मेकर्स राखी सावंत को अकेले लाने की प्लानिंग नहीं कर रहे हैं। दावा है कि इस सीजन में मेकर्स राखी सावंत के साथ उनके एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी को लेकर आएंगे, जिससे घर में काफी ज्यादा धमाके होंगे। खैर अब देखना होगा कि आगे क्या होता है।

बिग बॉस 17 के घर में होंगे नए इविक्शन-

मेकर्स इस शो से जल्द ही बोरिंग पांच कंटेस्टेंट्स का पत्ता काट सकते हैं, जिसकी शुरुआत नाविद सोल से हो चुकी हैं। नाविद सोल का मिड वीक इविक्शन हुआ। दावा है कि अब जल्द ही कुछ और कंटेस्टेंट शो से बाहर होंगे, इसमें जिग्ना वोरा और नील भट्ट का नाम भी शामिल हो सकता है। जाहिर है कि ये दोनों कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर रहे हैं शो में जिससे दर्शक ना खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X