Bigg Boss 17: अंकिता के शो में आने के बाद उनकी मां को परेशान करते हैं विक्की के मां-बाप, सच जानकर एक्ट्रेस...

Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' के घर के अंदर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच कई झगड़े हुए हैं, जिसकी वजह से लोगों ने कई तरह के रिएक्शन दिए। कभी लोगों विक्की को सही ठहराया तो कभी अंकिता का पक्ष लिया। हालांकि, हर बार विक्की जैन को ही उनके लहजे और व्यवहार के लिए फैंस द्वारा लताड़ा जाता है।
विक्की और अंकिता के बीच की दूरियां अभी मिटी भी नहीं थी कि विक्की जैन की मां ने एक बार फिर से अंकिता को निराश कर दिया है। जी हां बिग बॉस में पारिवारिक हफ्ता शुरू होने वाला है और बिग बॉस 17 के नए प्रोमो में, अंकिता लोखंडे की मां और विक्की जैन की मां को सलमान खान के शो में एंटर करते देखा। विक्की और अंकिता दोनों अपनी-अपनी मां को देखकर भावुक हो गए।
प्रोमो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे की मां दोनों से बातचीत करती हैं। वह कहती हैं कि विक्की और अंकिता की लड़ाई बहुत ज्यादा हो रही है और यह अच्छा नहीं है। उनका कहना है कि अंकिता और विक्की और उनके रिश्ते का असली पक्ष देखने को नहीं मिलता है।
इसके बाद, विक्की जैन की मां को घर में एंटर करते हुए देखा जाता है। वह घर में एक फनी माहौल बनाने की कोशिश करती हैं और कहती हैं कि उन्हें वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बनने के लिए कहा गया था और उन्होंने कहा, 'भैया माफ करदो'। इसके बाद, विक्की की मां अंकिता लोखंडे के साथ बातचीत करती हैं और वह उस घटना के बारे में बात करती हैं जब एक्ट्रेस ने उनके बेटे को लात मारी थी। विक्की की मां ने कहा कि विक्की के पापा ने तुरंत अंकिता की मां को फोन किया और पूछा कि क्या वह भी अपने पति के साथ ऐसा ही व्यवहार करती थीं।
विक्की की मां के मुंह से यह बात सुनकर अंकिता हैरान रह गई और उसने सवाल किया कि उनकी मां को इन सबके बीच क्यों घसीटा गया। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी मां अकेली हैं और उनके पिता का हाल ही में निधन हो गया है और कहा कि उन्हें उनकी किसी भी चीज के लिए उनकी मां को परेशान नहीं करना चाहिए था।
अब देखना यह होगा कि विक्की जैन की मां के इस खुलासे का अंकिता लोखंडे के साथ उनके रिश्ते पर क्या असर पड़ेगा। इसके अलावा, सभी सोशल मीडिया पोस्ट को देखने से पता चलता है कि अंकिता लोखंडे ने विक्की की मां और उनकी मां के साथ खूब मस्ती की। विक्की की मां ने अपनी शायरी से भी प्रतिभागियों को खूब हंसाया।


Click it and Unblock the Notifications