'बिग बॉस 17' में लोगों ने किया तंग तो सपोर्ट में उतरी बहन, शेयर कर दी अनदेखी फोटो

Bigg Boss 17: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 शुरु हो चुका है। शो शुरु होते ही सोशल मीडिया पर लगातार हलचल देखने को मिल रही है और लगातार दर्शक अपने पसंदीदा कटेंस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने बहन मन्नारा चोपड़ा का भी सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर खास मैसेज के साथ एक फोटो शेयर की हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने किया मन्नारा चोपड़ा का सपोर्ट-
मनारा चोपड़ा बिग बॉस के घर में इस वक्त कई कंटेस्टेंट्स का दिल जीतने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी तबाही मचा रही हैं। घर में पहली कंटेस्टेंट बनकर एंट्री लेने वाली मनारा चोपड़ा अपने सादगी भरे अंदाज से हर किसी का दिल जीत रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी बहन मनारा चोपड़ा के साथ एक दिल छू लेने वाली एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके बिग बॉस के सफर के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मनारा के साथ एक फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। दोनों की ये फोटो साल 2000 की है, जब देसी गर्ल ने मिस वर्ल्ड का क्राउन जीता था।
सोशल मीडिया पर इस फोटो को शेयर करने के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने मनारा के लिए एक खास मैसेज लिखते हुए उन्हें उनके इस नए सफर के लिए बधाई भी दी। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "थ्रोबैक फोटो विद मनारा चोपड़ा, गुड लक लिटिल वन।"
सलमान खान के शो बिग बॉस 17 की हलचल-
सलमान खान का रियलटी शो बिग बॉस 17 एक विवादित शो है, इसमें हर दिन हलचल देखने को मिलती हैं। शो को लेकर सोशल मीडिया पर भी विवाद शुरु हो चुका है, दर्शक अपने पंसदीदा सद्स्यों को सपोर्ट करने लगे हैं। इस बार शो में टीवी सेलेब्स के साथ साथ यूट्यूबर भी अपना जादू दिखा रहे हैं। शो को लेकर फैंस भी अपनी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
