Bigg Boss 17: प्रियंका चोपड़ा की बहन लेंगी सलमान खान के रियलिटी शो में हिस्सा? फिर होगा धमाका!

Bigg Boss 17: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। शो में कौन कौन भाग ले रहा है इसकी भी खबरें तेज हैं। कई सारे सेलेब्स के नाम अभी तक सामने आ गए हैं। इसी बीच खबर आई है कि बिग बॉस 17 में प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा भी भाग ले सकती हैं।
सलमान खान के शो में प्रियंका चोपड़ा की बहन-
सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 जल्द ही शुरु होने वाला है। शो में जाने वाले कई सारे सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। इसी बीच लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक पता चला है कि मन्नारा चोपड़ा को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है।
मन्नारा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजन सिस्टर हैं, उन्होंने 2014 में फिल्म जिन के साथ बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत की। इसके अलावा मन्नारा ने संदामारुथम, कावल, जक्कन्ना, थिक्का, दुष्ट और सीता के साथ तेलुगू सिनेमा में भी कदम रखा।
प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा शो में भाग लेंगी या नहीं इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई हैं। जल्द ही सामने आ जाएगा कि वह शो में आएंगी या नहीं। जाहिर है कि सलमान खान के शो में कई सारे वह कंटेस्टेंट भी शामिल होते हैं जिनका विवादों से गहरा नाता होता है।
मन्नारा चोपड़ा हाल ही में खबरों में आई है जब फिल्म निर्माता एएस रवि कुमार चौधरी ने अपनी फिल्म थिरागबदरा सामी के एक इवेंट के दौरान उन्हें जबरदस्ती गाल पर किस कर लिया था। इस वीडियो का फुटज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें मन्नारा फिल्म निर्माता के अचानक की गई किस से थोड़ा असहज हो गई थीं।
बिग बॉस 17 में दिखेंगे कई फेमस टीवी सेलेब्स-
खबरों की मानें तो सलमान खान के शो में टीवी जगत के कई सारे सितारें देखने को मिलेंगे। इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे , विक्की जैन, नील भट्ट से लेकर अरमान मलिक तक नाम सामने आया है। बिग बॉस का 17वां सीजन जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है, इसलिए इस शो में जाने वाले कंटेस्टेंट को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications
