Bigg Boss 17 की इस कंटेस्टेंट की कहानी सुनकर छलक पड़े घरवालों के आंसू, मुनव्वर का तो हुआ बुरा हाल

Bigg Boss 17 Update: सलमान खान का रिएलिटी शो कलर्स चैनल पर धमाकेदार वापसी कर चुका है। रविवार (15 अक्टूबर) को प्रसारित प्रीमियर एपिसोड को दर्शकों से अद्भुत प्रतिक्रिया मिली। जहां पहले हफ्ते की टीआरपी अगले हफ्ते सामने आएगी, वहीं सोशल मीडिया ट्रेंड यह साबित करने के लिए काफी है कि लॉन्च के कुछ ही दिनों में शो जबरदस्त हिट हो गया है।
शो में मनारा चोपड़ा, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, फिरोजा खान, सोनिया बंसल, मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालवीय, अरुण श्रीकांत, सनी आर्य, अनुराग डोभाल, अभिषेक कुमार, रिंकू धवन, जिग्ना वोरा प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। पत्रकार, वकील, रैपर, टीवी अभिनेता, यूट्यूबर, रियलिटी टीवी सितारे, स्टैंड-अप कॉमेडियन- विभिन्न क्षेत्रों के कंटेस्टेंट नए सीज़न का हिस्सा हैं।
निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के संकेत दिए हैं। विशेष एपिसोड कल कलर्स चैनल पर प्रसारित होने की उम्मीद है, दर्शकों ने JioCinema पर लाइव फीड देखा है। बिग बॉस तक के मुताबिक, बीबी 17 हाउस के अंदर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई जहां जिग्ना वोरा ने अपने अतीत, साथी पत्रकार जे डे की हत्या में शामिल होने के आरोप के बारे में बात की। अंकिता लोखंडे, मुनवा फारुकी, रिंकू धवन और अन्य प्रतियोगी भावुक हो गए और रो पड़े क्योंकि पूर्व पत्रकार ने हाई-प्रोफाइल मामले में घसीटे जाने का दर्द साझा किया और जांच के दौरान एक-एक करके अपने परिवार के सदस्यों को कैसे खो दिया वो भी बताया।
ट्वीट में कहा गया, "गार्डन एरिया में जिग्ना वोरा की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है। वह अपने अतीत के बारे में खुलकर बात कर रही हैं और उनकी भावनात्मक कहानी ने हर प्रतियोगी की आंखों में आंसू ला दिए हैं।" आपको बता दें, मुनव्वर फारुकी, जिन्होंने कुछ समय जेल में भी बिताया था, उस समय टूट गए जब जिग्ना ने अपने भावनात्मक अतीत को साझा किया और मुंबई की बायकुला जेल में अपने दिनों के बारे में बात की। बिग बॉस 17 के पहले दिन के पहले शो में, जिग्ना ने मुनव्वर से कहा था कि वह उनकी फैन हैं और उनके कॉमेडी शोज ने उन्हें डिप्रेशन से निपटने में मदद की।


Click it and Unblock the Notifications











