Bigg Boss 17: सलमान खान के घर में जाने से पहले ही सकपकाए ओरी..सताने लगा इस बार का डर

Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में आए दिन नए- नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स शो में कई सारे बदलाव भी कर रहे हैं। अब बिग बॉस 17 के घर में ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणी (Orry)ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री ले ली है।
सलमान खान के शो में ओरी ने ली एंट्री-
अंबानी परिवार की बहूओं और न्यासा देवगन के खास दोस्त ओरी इस वक्त लगातार चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं। ओरी को लेकर कुछ वक्त से खबर थी कि वह सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ले सकते हैं।
अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि ओरी बिग बॉस 17 के घर में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गुरुवार को ओरी को बिग बॉस 17 के सेट पर देखा गया। इस दौरान वो ब्लैक कलर की टी-शर्ट और ब्लैक लेदर पैंट और ब्लैंक एंड व्हाइट शूज में दिखे थे।
'Aaplog mujhe vote out mat kar dena' says Orry on sets of #BiggBoss17
— Aashu Mishra (@Aashu9) November 23, 2023
The internet sensation will enter the show as special guest #BB17 #Orry #OrhanAwatramani #SalmanKhan pic.twitter.com/djJoVrFTwL
सलमान खान के घर में जाने से पहले ही ओरी थोड़े डरे हुए दिखे, इसीलिए पैपराजी के सामने पोज देते हुए ओरी ने कहा कि,- आप लोग मुझे वोट आउट मत करना। इसके बाद वो फ्लाइंग किस देते हुए वैन में अंदर चले जाते हैं। अब ओरी बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं या स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है।
बिग बॉस 17 में एंट्री लेने वाले ओरी आखिर है कौन-
अपने अतरंगी स्टाइल, शानदार पार्टीज, बॉलीवुड हसीनाओं के साथ खास रिश्ता और अंबानी परिवार के साथ कई मौके पर देखे जाने वाले ओरी आखिर हैं कौन सबके मन में ये सवाल आता है। कुछ समय से सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड कर रहा है कि आखिर ओरी क्या करता है? अब जब ओरी बिग बॉस में जा रहे हैं तो उम्मीद हैं कि फैंस को उनके इस सवाल का जवाब मिल जाएगा। बैसे सोशल मीडिया पर ओरी अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
