Bigg Boss 17: ओरी आखिर करता क्या है? सलमान खान के शो में मिला इसका जवाब, सुनकर लगा दर्शकों को झटका!

Bigg Boss 17, orry

Bigg Boss 17: सलमान खान का शो बिग बॉस 17 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए दिन नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री लेने वाले ओरी भी इन दिनों खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं। शो के सेट पर ओरी ने आखिर इस बात का खुलासा कर दिया है कि आखिर वह क्या काम करते हैं।

सलमान खान के शो में ओरी का खुलासा-

सोशल मीडिया स्टार ओरहान अवतरमणि उर्फ बिग बॉस 17 के घर में अपनी धमाकेदार एंट्री ले चुके हैं। एंट्री लेते ही ओरी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। ओरी को शो में देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसी बीच कलर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ओरी बिग बॉस 17 के मंच पर सुपरस्टार सलमान खान के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

इस दौरान सलमान खान ओरी से कहते हैं कि आपका प्रोफेशन क्या है, ये तो मेरे को भी जानना है। जिसका जवाब देते हुए ओरी कहते हैं, "मैं सूरज के साथ उठता हूं और चांद के साथ सोता हूं"।

इस मजेदार जबाव को सुनकर सलमान खान खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाए और जोर जोर से हंसने लगे। जाहिर है कि ओरी क्या करते हैं ये सवाल एक बड़ा मुद्दा बन चुका है, हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये इंसान क्या करता है।

हमेशा की तरह ओरी मंच पर भी पार्टी के मूड में नजर आए। सलमान खान ने जैसे ही उन्हें कहा कि आप वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर घर में जा रहे हैं, तो उन्होंने कहा हां वाइल्ड बनना है, घर में जाकर पार्टी करनी है।

सलमान खान का शो बिग बॉस 17-

मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 17वें सीजन में खूब ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिल रहे है। हर एक नए एपिसोड के साथ शो में धमाका होता है। इस हफ्ते जहां दो कंटेस्टेंट नाविद सोले और जिगना वोरा शो से एविक्ट हो चुके हैं। अब आगे देखना होगा कि शो में क्या क्या नया होता है।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 17 orry
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X