अंबानी परिवार की बहूओं और बॉलीवुड हसीनाओं के खास रिश्ता रखने वाले Orry लेंगे बिग बॉस 17 में एंट्री? होगा बवाल!

Orry Enter Bigg Boss 17: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो इस वक्त काफी दिलचस्प मोड़ पर हैं, दर्शक भी रियलिटी शो का जमकर मजा ले रहे हैं। ऐसे में शो से जुड़ी खबर आई है कि अब बिग बॉस 17 के घर में इंटरनेट सेलिब्रिटी ओरहान अवतरमणि उर्फ 'ओरी' एंट्री ले सकते हैं।
सलमान खान के शो में एंट्री लेंगे ओरी-
इस वक्त का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। शो में मेकर्स नए नए टास्क और वाइल्ड कार्ड एंट्री के चलते काफी बदलाव कर रहे हैं, जिससे शो की टीआरपी बढ़ रही हैं।
इसी बीच खबर आई है कि सलमान खान के शो बिग बॉस 17 के घर में अंबानी परिवार से लेकर सिनेमा जगत की कई हसीनाओं संग खास रिश्ता रखने वाले ओरी भी वाइल्ड कार्ड के तौर पर हिस्सा ले सकते हैं।
फिलहाल तो चैनल और ओरी की तरह से इस खबर को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई हैं परंतु सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर कई सारी चीजें सामने आ रही हैं। जाहिर है कि इस वक्त ओरी काफी ज्यादा लाइमलाइट में हैं इसीलिए शयद मेकर्स ने ओरी को घर में ले जाने का फैसला किया है।
बिग बॉस 17 में टीवी सेलेब्स के बीच कलेश-
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों काफी ज्यादा लाइमलाइट में है। शो को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करते हैं। शो में टीवी जगत के कई सारे सेलेब्स कंटेस्टेंट्स बनकर धमाल मचा रहे हैं। वहीं बिग बॉस के घर में जिस सद्स्य की सबसे ज्यादा हो रही हैं वह हैं अंकिता लोखंडे, जो कि अपने पति विक्की जैन के साथ अक्सर लड़ाई करते देखी जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
