Bigg Boss Video: कपड़े उतारकर अंकिता लोखंडे पर चढ़े नील, फिर विक्की ने नील की पत्नी ऐश्वर्या के साथ की हाथपाई

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Couple Fight: बिग बॉस 17 किसी भी दूसरी चीज से ज्यादा कपल्स के लड़ाई झगड़ों और बनते बिगड़ते रिश्तों को लेकर छाया हुआ है। इसी बीच अब टेलीविजन के स्टार कपल्स का खिसयानी बिल्ली अवतार देखने को मिला है। नील भट्ट और अंकिता लोखंडे के बीच बुरी तरह लड़ाई हुई जिसके बाद दोनों के पति पत्नी भी इस लड़ाई में कूदे और फिर ऐश्वर्या शर्मा और विक्की जैन तो हाथापाई पर उतर आए।

सोशल मीडिया पर बिग बॉस का नया वीडियो सामने आया है। बिग बॉस 17 के घर में जब विक्की जैन-अंकिता लोखंडे और नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा ने एंट्री ली थी तो उनके बीच में दोस्ती देखने को मिली थी। दोनों कपल बाहर से एक-दूसरे को जानते थे और वो बॉन्डिंग शो में भी नजर आई। लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, उनके बीच अनबन भी बढ़ने लगी है। पिछले हफ्ते भी ऐश्वर्या और विक्की के बीच में लड़ाई हुई थी और अब एक बार फिर उनके बीच झगड़ा हुआ है।

अब एक नया प्रोमो सामने आया है। इसमें दिखाया गया कि नील-अंकिता और विक्की-ऐश्वर्या के बीच भयंकर लड़ाई हो रही है। विक्की कहते हैं कि मुझे क्यों नॉमिनेट किया? तो इस पर ऐश्वर्या कहती हैं आप अपना देखो। वहीं अंकिता कहती हैं कि मैं तो ऐश्वर्या के साथ अच्छी थी तो मेरे साथ क्यों झूठा दिखावा किया। इसके बाद नील और अंकिता के बीच लड़ाई बढ़ जाती है। दोनों एक-दूसरे से कहते हैं कि तुम्हें समझ में नहीं आ रहा है।

इसके बाद नील आपा खो देते हैं और जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। इस दौरान नील सब कुछ भूलकर चिल्लाते चिल्लाते अपने कपड़े तक उतार देते हैं। फिर ऐश्वर्या अंकिता को चुड़ैल कहती हैं। तो अंकिता कहती हैं कि तुम चुड़ैल हो। विक्की भी ऐश्वर्या को कहते हैं कि तू चुड़ैल है। ऐश्वर्या भी बहुत गुस्से में दिखती हैं तो नील उन्हें शांत कराते हैं।

कलर्स ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा- घर में हो गई दोनों कपल्स के बीच फाइट, क्या सुलझ पाएगा इनका मामला? अब देखना होगा कि दोनों कपल के बीच का झगड़ा कहां जा कर रुकता है। बता दें कि शो में विक्की-अंकिता और नील-ऐश्वर्या के अलावा ईशा मालवीय, समर्थ जुरैल और अभिषेक कुमार भी काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X