Bigg Boss 17: सिर्फ एक धक्का बना लड़ाई की वजह, नील ने दिखाया अपना रौद्र रूप पत्नी भी नहीं रोक पाई!

Bigg Boss 17 Update: 'बिग बॉस 17' की धमाकेदार शुरुआत दहो चुकी है। शो में 17 कंटेस्टेंट आ चुके हैं जो अपने दिल, दिमाग और दम से अपने खेल को आगे बढ़ा रहे हैं। इस शो में हर कोई लोगों का ध्यान आकर्षित करने में लगा हुआ है और यही वजह है कि पहले दिन से ही घर में खूब लड़ाइयां हो रही हैं।
कभी एक-दूसरे के दोस्त बनकर हमेशा साथ में रहने वाले नील भट्ट और विक्की जैन को हाल ही में भिड़ते हुए देखा गया। नील भट्ट ने आरोप लगाया कि विक्की जैन ने उन्हें धक्का दिया और इसी बात से आहत होकर नील भट्ट विक्की जैन से लड़ने जा पहुंचे।
आपको बता दें,पहले अंकिता और फिरोजा के बीच में लड़ाई हो रही थी। इस दौरान नील भट्ट ने अंकिता को कुछ कहा और इसी के बाद विक्की ने नील को भी सुनाना शुरू कर दिया और फिर यहीं से लड़ाई बढ़नी शुरू हो गई। हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है और उसमें नील विक्की पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐश्वर्या नील को रोकने की कोशिश भी करती हैं लेकिन वो रोक नहीं पाती हैं तो वो अभिषेक को कहती हैं कि वो नील को रोके और फिर अभिषेक जैसे-तैसे नील को रोकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, पहले हफ्ते में मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और नाविद सोले को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है। इनमें से एक इस वीकेंड का वार पर एलिमिनेट हो जाएगा। धीमी शुरुआत के बाद, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा आखिरकार खुलकर सामने आ रहे हैं और अपने व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित कर रहे हैं। बिग बॉस ने पहले भी नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को कहा था कि वो अपने गेम पर ध्यान दें और ज्यादा कन्फ्यूज ना हों। लेकिन अब लगता है कि नील और ऐश्वर्या अपनी लय में आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications