Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में नील ने ऐश्वर्या को दिया खास सरप्राइज, रोमाटिंक अंदाज में नजर आया कपल

Bigg Boss 17: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 को लेकर इस वक्त लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं जिनसे दर्शकों का मनोरंजन हो रहा है। हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि कटेस्टेंट नील भट्ट ने अपनी पत्नी को एनिवर्सरी पर खास सरप्राइज दिया है।
नील भट्ट और ऐश्वर्या की रोमांटिक एनिवर्सरी-
बिग बॉस 17 के घर में कंटेस्टेंट नील भट्ट और उनकी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा का गेम शानदार देखने को मिल रहा है। दर्शक भी कपल को काफी पसंद कर रहे हैं। घर के अंदर गेम के अलावा नील और ऐश्वर्या की लड़ाई-झगड़ा और प्यार सब देखने को मिल रहा है।
इसी बीच सोशल मीडिया कपल का बहुत ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया कि नील अपनी पत्नी ऐश्वर्या को खास सरप्राइज देते हैं। नील ने पूल साइड में ऐश्वर्या के लिए सरप्राइज प्लान किया, उन्होंने वहां फूलों से सजावट की।
फिर सब प्लान करने के बाद नील ऐश्वर्या को ब्लाइंड फोल्ड करके गार्डन एरिया में लाते हैं। फिर इस खास और प्यारे से सरप्राइज देखकर ऐश्वर्या बेहद खुश हो जाती हैं। ऐश्वर्या नील को गले लगाती हैं और किस करती हैं। कपल इस दौरान काफी रोमांटिक और अच्छे मूड में दिखाई देता है।
इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग उन्हें विश करते हैं और तालियां बजाते हैं। ये खास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दर्शक इसको काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि नील और ऐश्वर्या का रिश्ता शो में साफ साफ दिख रहा है और नील अपनी पत्नी को बहुत प्यार करते हैं।
नील और ऐश्वर्या की खास लव स्टोरी-
नील और ऐश्वर्या की लव लाइफ की बात करें उनकी मुलाकात टीवी शो गुम हैं किसी के प्यार के सेट पर हुई थी। यहीं से साथ काम करते हुए उनके बीच में दोस्ती और फिर प्यार हुआ। दोनों ने कुछ समय डेट करके फिर शादी कर ली। शादी के बाद दोनों कलाकार कई सारे रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












